बड़ी खबरें

MULTAI NEWS: शराबी कार चालक ने आधा दर्जन बाइक को मारी टक्कर, दो घायल; आक्रोशित भीड़ ने की धुनाई, कार में की तोड़फोड़

MULTAI NEWS: शराबी कार चालक ने आधा दर्जन बाइक को मारी टक्कर, दो घायल; आक्रोशित भीड़ ने की धुनाई, कार में की तोड़फोड़

▪️ विजय सावरकर, मुलताई 

MULTAI NEWS: बैतूल जिले के मुलताई नगर के भीड़भाड़ वाले मार्ग पर एक शराबी चालक ने तेज गति से कार चलाते हुए लगभग आधा दर्जन बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो बाइक चालक घायल हो गए। कार की टक्कर से चार बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने जहां कार में तोड़फोड़ कर दी, वहीं कार चालक की जमकर धुनाई कर दी।

बुधवार शाम 5:30 बजे के दरमियान नगर के मध्य से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड की ओर से आ रही एक कार के चालक ने गुरुद्वारे के सामने से जा रहे बाइक चालक हीरेंद्र सुरजेकर (26 साल) निवासी ससुन्द्रा की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे से हीरेंद्र गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान मार्ग से जा रहे ग्राम कामथ निवासी गुल्लू बिहारे (55 साल) की बाइक को कार रिवर्स लेने के दौरान टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और गोलू गिरकर घायल हो गए। इस दौरान कार चालक ने अन्य बाइक को भी टक्कर मारी।

इस दौरान मार्ग पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने कार चालक को बाहर निकालकर जमकर धुनाई कर दी और कार के कांच फोड़ दिए। घटना की सूचना पर समिति स्थित पुलिस थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कार चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस थाने लेकर आए। दोनों घायल बाइक चालकों का अस्पताल में इलाज किया गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button