Jokes In Hindi : लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली…

By
On:
Jokes In Hindi : लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...
Jokes In Hindi : लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली…

Jokes In Hindi : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Jokes In Hindi)

Funny Jokes
Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Jokes In Hindi)

लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा
देख एक आंटी बोली…
वहां क्यों बैठी है?
लड़की-सेब खाने
महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़की-ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो
सेब मैं घर से लेकर आई हूं।

पापा- बेटा तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- पापा 80% आये है।
पापा- लेकिन मार्कशीट पर तो सिर्फ 40% लिखा है?
चिंटू- बाकी के 40% आधारकार्ड लिंक होनेपर सीधे अकाउंट में आएंगे।
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल

पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे,
तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और
तुम ये धनिया ले आए, तुझ जैसे बेवकूफ को तो
घर से निकाल देना चाहिए।
बेटा- पापा चलो इकट्ठे ही चलते है।
पिता- क्यों?
बेटा- मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है।

पप्‍पू- चिंटू, मैं जीवन में आगे
बढ़ने के लिए क्या करूं?
चिंटू (गुस्से से)- पत्थर ले और और सबसे
पहले मोबाइल फोड़।

एक गांव में किसी बुजुर्ग के मर
जाने से स्कूल में छुट्टी हो गई।
स्कूल से आते वक्त
बच्चों ने 2 बुजुर्गों को देखा तो एक
बोला- देखो दो छुट्टी आ रही हैं।

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

For Feedback - feedback@example.com

Related News