IPL Schedule 2024 : जल्द होगा IPL का शेड्यूल रिलीज, चुनाव को देखते हुए बोर्ड ने लिया ये फैसला

IPL Schedule 2024 : जल्द होगा IPL का शेड्यूल रिलीज, चुनाव को देखते हुए बोर्ड ने लिया ये फैसला
IPL Schedule 2024 : जल्द होगा IPL का शेड्यूल रिलीज, चुनाव को देखते हुए बोर्ड ने लिया ये फैसला

IPL Schedule 2024 : इंडिया में क्रिकेट के दिवानों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अब जल्द ही BCCI IPL 2024 का शेड्यूल रिलीज कर देगा। गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शेड्यूल जारी करने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस बार टूर्नामेंट के पहले 15 दिनों के लिए ही घोषणा की गई है। इस बार बोर्ड को लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के खत्म होने का इंतजार है। ऐसे में दर्शकों को शेड्यूल में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

आईपीएल में खेले जाएंगे 74 मैच (IPL Schedule 2024)

CircketNext की दी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक IPL 2024, 22 मार्च से शुरू होगा और 26 मई को समाप्त होगा। 2023 की तरह ही इस साल भी कुल 74 मैच खेले जाएंगे। पिछले साल की तरह 60 दिनों के बजाय 67 दिनों से अधिक समय इस सीजन को दिए जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव की वजह से IPL में एक हफ्ते को बढ़ाया जाएगा। पिछली बार जब 2019 में देश में लोकसभा चुनाव हुए थे, तब भी इसी तरह के बदलाव किए गए थे।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए बोर्ड ने लिया ये फैसला (IPL Schedule 2024)

चेन्नई सुपर किंग्स 22 मार्च को एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी। हालांकि, इससे पहले पंद्रह दिनों का शेड्यूल अभी भी रिलीज नहीं हुआ है। 2023 में आईपीएल में 60 दिनों में 74 मैच शामिल थे।

अब एक बार फिर इंडिया में 74 मैच खेले जाएंगे लेकिन 67 दिनों से ज्यादा का समय लिया जाएगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल गृह मंत्रालय और भारत के चुनाव आयोग दोनों से मंजूरी का इंतजार कर रही है।

बता दें कि मतदान की घोषणा होने के बाद ही IPL के आगे के शेड्यूल की घोषणा होगा। क्रिकबज के अनुसार, सीएसके के CO कासी विश्वनाथन के मुताबिक आईपीएल ने मैच से पहले एक उद्घाटन समारोह की योजना बनाई है जो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें |Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *