Katrina Kaif Birthday Special : कभी स्कूल नहीं गईं कटरीना, हिंदी तक नहीं आती थी, भारत आई थी घूमने फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड क्वीन
Katrina Kaif Birthday Special, vicky kaushal birthday, katrina kaif birthday date, katrina kaif zodiac sign, katrina kaif birthday place, katrina kaif husband, kareena kapoor birthday, katrina kaif brother

Katrina Kaif Birthday Special : कई विदेशी हंसीनाए हिंदी सिनेमा में अपने करियर को पंख देने का सपना लेकर भारत आती है। कुछ सफल हो जाती है, तो कुछ न कामयाब होकर वापस लौट जाती है। आज यानी 16 जुलाई को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कटरीना फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री है और पंजाबी फैमिली की बहु भी है। जब कटरीना भारत आई तब उन्हें ठीक से हिंदी भी नहीं आती थी इसी की वजह से उन्हें कई बार रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा, लेकिन आज वह बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। तो आइए जानते हैं उनके संघर्ष से जुड़ी सफलता के बारें में।
संघर्ष से भरा है करियर(Katrina Kaif Birthday Special)
कैटरीना कैफ को बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा है। वह कई बार ऑडिशन्स में रिजेक्ट हो चुकी हैं। एक बार तो कैटरीना ने फिल्म साइन कर ली और एक शॉट भी दिया, लेकिन उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। हिंदी न आना उनके लिए मुसीबत बन गई थीं। हर कोई मान चुका था कि उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो चुका है।
- Also Read: MP Latest News : तीन गुना हुआ पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय, वाहन भत्ता भी बढ़ेगा, सीएम ने किया ऐलान
मॉडलिंग से शुरू हुआ करियर(Katrina Kaif Birthday Special)
कैटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई, 1983 को हांग कांग में हुआ था। उके पिता मोहम्मद कैफ कश्मीरी, और मां सुजैन तुरकोट्टे ब्रिटिश थी। उनका परिवार उनके बचपन के दौरान जापान, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और इंग्लैंड सहित कई देशों में रहा। जिस कारण कैटरीना अंग्रेजी, हिंदी और फ्रेंच सहित कई भाषाएं सीख गई थीं।
14 की उम्र में एक्ट्रेस ने मॉडलिंग शुरू की थी। एक्ट्रेस बनने के लिए वह भारत आई, जहां उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सलमान खान ने बदली किस्मत
कैटरीना कैफ की पहली फिल्म बूम थी। इसमें गुलशन ग्रोवर के साथ उन्होंने कई हॉट सीन फिल्माए थे। फिल्म फ्लॉप हुई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस 2005 में ‘मैंने प्यार क्यों किया’ से री लॉन्च हुईं। सलमान खान ने उनकी नौया पार लगा दी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। इसके बाद वह कई हिट फिल्मों लंदन (2007), सिंह इज किंग (2008), न्यूयॉर्क (2009), राजनीति (2010), जिंदगी न मिलेगी दोबारा (2011), एक था टाइगर (2012), धूम 3 (2013), और भारत (2019) में दिखाई दीं।
साल 2021 में हुई शादी(Katrina Kaif Birthday Special)
साल 2021 में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने पंजाबी मुंडे विक्की कौशल संग शादी रचा ली। आज ससुरालवालों के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग दिखती है। हर त्योहार पर विक्की के पेरेंट्स के साथ उनको सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है। चाहे होली हो या दीवाली हो हमेशा उनकी अच्छी फोटोज दिख जाती है।
कैट ने सीखी पंजाबी
कटरीना कैफ ससुरालवालों के साथ बहू नहीं बल्कि बेटी वाली बॉन्डिंग रखती हैं। एक बार विक्की कौशल ने बताया कि शादी के बाद कटरीना ने थोड़ी पंजाबी सीखी है। विक्की ने कैट के पसंदीदा पंजाबी के कुछ वर्ड सिखाए हैं और कैट अधिकतर ‘हांजी’ का इस्तेमाल करती हैं।



