बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत


बैतूल। जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में रविवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़ीढाना निवासी सुनील चितकारे (40) मोटर साइकिल से अपने खेत जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विवेचना शुरू की है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button