धर्म/अध्यात्म अपडेट

15 April 2024 Ka Rashifal : इस राशि में उच्च स्थिति में आए सूर्यदेव, करेंगे हर मुराद पूरी

15 April 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

◾पंडित मधुसूदन जोशी

15 April 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

15 April 2024 Ka Rashifal : आज 15 अप्रैल 2024 का राशिफल (15 April 2024 Ka Rashifal)

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि वालों के लिए बहुत उत्तम सिद्ध होने वाला है। अब आपके रुके हुए काम चलने शुरू हो जाएंगे। आज सूर्य आपकी राशि में उच्च की स्थिति में आ गए हैं। आने वाला समय आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होने वाला है। आपके यश, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें रोजगार की प्राप्ति होने वाली है। उपाय – सुबह के समय घर में गूगल की धूम दें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हल्का हरा है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि वालों के लिये सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आपके घर में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है। घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होने वाली है। दोपहर बाद आपको कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। दिन उत्तम बीतेगा धन-धान्य की वृद्धि के योग बनेंगे। उपाय – कुत्ते को रोटी खिलाएं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – भूरा है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के मन की चंचलता को काबू में रखकर निर्णय लेने का है। महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें। रोजगार में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। जो विद्यार्थी परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें निराशा हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा दिन है। उपाय – गरीब को भोजन दें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि वालों के लिए बहुत बेहतरीन होने वाला है। आज आपकी प्रशंसा चारों तरफ होगी। आपकी कार्य योजना बहुत उत्तम श्रेणी की है, आपके ऑफिस में आपकी योजनाओं की सराहना की जाएगी। जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे थे, आज उनकी बीमारी समाप्त होने का दिन है। उपाय – गरीब बच्चों को पुस्तक दान करें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गहरा लाल है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए एक नई शुरुआत लेकर आया है। आपकी राशि के स्वामी उच्च में गोचर कर रहे हैं। जिससे आपके मान सम्मान की प्राप्ति होगी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपके कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी। आपका आलस्य समाप्त हो चुका है, अब आप जितनी मेहनत करेंगे उससे दोगुना परिणाम पाएंगे। उपाय – पत्नी को कोई उपहार दें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – मजेंटा है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। बुध आपके सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं लग्न के स्वामी का नीच में गोचर करना ठीक नही है। जिसके कारण आपको वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है, अन्यथा आपको कहीं से अपमान झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी के अस्वस्थ होने के कारण मन निराश हो सकता है। उपाय – पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – हल्का नीला है।

7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए कार्यों की व्यस्तता में बीतेगा। आज के दिन आप बहुत व्यस्त रहने वाले हैं। आप चाहेंगे कि अपने पेंडिंग काम निपटा लें। आपकी कहीं दूर यात्रा की योजना बन सकती है, यात्रा थकान भरी रहेगी। खर्च अधिक हो सकता है। उपाय – गाय को हरा घास खिलाएं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (15 April 2024 Ka Rashifal)

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए सब तरफ विजय दिलवाने वाला है। आपके शत्रु कमजोर पड़ेंगे। यदि कोई पुराना विवाद चल रहा था, उसमें आपकी विजय होगी। घर में कोई नया वाहन या घर की सुख समृद्धि का सामान ला सकते हैं। आज का दिन मिला-जुला खर्च अधिक करवाने वाला श्रेष्ठ दिन है। उपाय – घोड़े को काले चने खिलाएं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – जामुनी है। (15 April 2024 Ka Rashifal)

9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए बहुत उत्तम होने वाला है। आज आपके सभी कार्य प्रगति पर होंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे हर तरफ सफलता प्राप्त होगी। आपके लिए बेहतर दिन साबित होने वाला है। किसी नए व्यक्ति के मिलने से नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। उपाय – विष्णु जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पर्पल है। (15 April 2024 Ka Rashifal)

10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए श्रेष्ठ होने वाला है। आज आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोपहर बाद प्राप्त होने वाली सूचना आपको उत्साह से भर देगी। परिवार के किसी सदस्य की अस्वस्थ होने से मन निराश हो सकता है। उपाय – शनि मंदिर के बाहर बैठे लंगड़े भिखारी को वस्त्र दान करें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है। (15 April 2024 Ka Rashifal)

11 कुम्भ राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए गुस्से को शांत रख के निर्णय लेने का है। आपके अंदर गुस्से का भाव अधिक रहने की संभावना है। कार्यों में चल रही रुकावट आपके मन को परेशान कर सकती है। परंतु किसी नए व्यक्ति से संपर्क होगा, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। घर में विवाद होने की संभावना है। शांत रहकर दिन बिताएं। उपाय – गुरु को कोई लिखने का पेन भेंट दें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है। (15 April 2024 Ka Rashifal)

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए परिवर्तन भरा रहेगा। आज बहुत से ऐसे कार्य होंगे जिनकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। ग्रहों की चाल आपके लिए बदली है, जिससे अब आपको उत्साह और धन संपत्ति की वृद्धि देखने को मिलेगी। आपमें निर्णय लेने की क्षमता बहुत अधिक है, परंतु बुद्धि को विचलित न होने दें। उपाय – पक्षियों के लिए पानी का प्रबन्ध करें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – लाल है। (15 April 2024 Ka Rashifal)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button