Mahashivratri Upay 2023: महाशिवरात्रि पर आज करें ये महा उपाय, बरसेगी शिव जी की अपार कृपा
Mahashivratri Upay 2023: Do this great remedy on Mahashivratri today, immense blessings of Lord Shiva will shower

Mahashivratri Upay 2023: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण है। आज शनिवार 18 फरवरी को यह पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान शिव की विधिवत पूजा आज की जाती है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है।
इसी पवित्र दिन पर शिव और पार्वती का शुभ विवाह हुआ था। ऐसे में आज के दिन भक्त शिव संग माता पार्वती की विधिवत पूजा करते है और उपवास भी रखते है, मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत के अलावा अगर कुछ उपायों को भी किया जाए जाते तो साधक पर शिव कृपा बरसती है और सभी प्रकार के कष्टों का अंत हो जाता है, तो आज हम आपके लिए लेकर आए है महाशिवरात्रि पर किए जाने वाले चमत्कारी उपाय।
- Also Read : Shankar Bole Parvati Se: महाशिवरात्रि विशेष भोलेनाथ और माता पार्वती का यह गीत है सबसे प्यारा
महाशिवरात्रि पर करें ये महा उपाय (Mahashivratri Upay 2023)—
अगर आप शिव शंकर की कृपा पाना चाहते है, तो महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर शिव मानस स्तोत्र का संपूर्ण पाठ करें मान्यता है कि इसका पाठ लाभकारी सिद्ध होता है। अगर आप आज शिव आराधना कर रहे है तो इस दिन तन मन की पवित्रता सबसे अधिक अहम होती है।
अगर आप अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति पाना चाहते है तो आज यानी महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर महामृत्युंजय मंत्र, ‘‘ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारूकमिव बंधनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्‘‘ इस मंत्र का जाप जरूर करें मान्यता है कि इससे लाभ की प्राप्ति होती है। अगर लड़की के विवाह में कोई अड़चन आ रही है या शीघ्र विवाह योग नहीं बन रहा है तो ऐसे में आप अभिमंत्रित पारदेश्वर शिवलिंग पर अभिषेक जरूर करे। मान्यता है कि इस उपाय को करने से लाभ जरूर मिलता है और विवाह के योग बनने लगते है।(Mahashivratri Upay 2023)



