Jokes in Hindi : लड़का- पता है, बस में बैठते हुए, मैं किसी लड़की को खड़ा नहीं देख सकता… जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी…
Jokes in Hindi: Boy- You know, while sitting in the bus, I cannot see any girl standing... I will not stop laughing after hearing the answer...
Jokes in Hindi: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
- यह भी पढ़ें: Funny Jokes: गोलू- एक पड़ोसी से- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं, पढ़ें मजेदार जोक्स…

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Jokes in Hindi)
लड़का- पता है, बस में बैठते हुए
मैं किसी लड़की को खड़ा नहीं देख सकता..
लड़की- तो फिर तुम क्या करते हो..?
लड़का- मैं अपनी आँखें बंद कर लेता हूँ..!!!
- यह भी पढ़ें: Funny Jokes: बीवी- अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई, तो तुम क्या करोगे? पति का जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी….
भिखारी (शर्मा जी से)- साहब
मैं अपने परिवार से बिछड़ गया हूँ।
मिलने के लिए 150 रुपये चाहिए।
शर्मा जी (भिखारी से)- कहाँ है तेरा परिवार..
भिखारी- जी वो मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है…
सास- जमाई राजा
अगले जन्म में आप क्या बनोगे?
जमाई- सासू मां मैं अगले जन्म में छिपकली बनूंगा…
सास- छिपकली क्यूं?
जमाई- क्योंकि मेरी बीवी छिपकली से बहुत
डरती है।
- यह भी पढ़ें: Viral Jokes : एक ऑटो वाले की शादी हो रही थी, जब उसकी दुल्हन फेरों के वक्त उसके पास बैठी तो वह बोला….
रमेश (नौकर से)- जरा देख तो
बाहर सूरज निकला या नहीं?
नौकर- बाहर तो अंधेरा है…!!
रमेश- अरे! टॉर्च जलाकर देख
ले कामचोर।
- यह भी पढ़ें: Majedar Chutkule: एक पत्नी अपने पति से कहती है, “तुम्हारा मोबाइल फोन मेरे सोने की रिंगटोन….
मम्मी- पेपर कैसा था?
बेटा- पतला सा था, सफेद रंग का।
मम्मी- मेरा मतलब है कि पेपर कैसा हुआ?
बेटा- फिफ्टी- फिफ्टी….
मम्मी- मैं समझी नहीं?
बेटा- जो पेपर मे लिखा था वह मेरी समझ में नहीं आया।
लेकिन मैंने जो कापी में लिखा है,
वह जांचने वाले की समझ में नहीं आएगा।
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




