Gold Rate Today: सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को सुबह सोने के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। इससे ऐसा लग रहा था कि सोने के भाव (gold rate today) और गिरेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह गिरावट के बाद दिन में इसके भाव थोड़े संभले और भाव में वृद्धि हुई थी। इसी तरह चांदी के भाव (gold rate today) में भी थोड़ी तेजी देखी गई। वैसे पिछले सप्ताह में जहां सोना-चांदी के आल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना वहीं इस सप्ताह इनमें तेज गिरावट देखी गई।
आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन मुंबई द्वारा सार्वजनिक अवकाशों और शनिवार व रविवार को सोना-चांदी के भाव घोषित नहीं किए जाते हैं। इसके चलते सप्ताह के आखरी कार्यदिवस शुक्रवार को जो रेट रहते हैं, उसी के आधार पर सर्राफा कारोबारी शेष दिन कारोबार करते हैं। इसलिए हम भी आज शुक्रवार को सप्ताह के आखरी कार्यदिवस पर सोना-चांदी के भाव की चर्चा करेंगे।
24 कैरेट वाले सोने के भाव (Gold Rate Today)
शुक्रवार 2 मई 2025 को जारी सोना-चांदी के भाव के अनुसार 999 शुद्धता वाले (24 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव 93393 रुपये से शुरू हुए थे। यह भाव गिरावट के साथ शुरू हुए थे। इसके बाद दिन में इनमें थोड़ा उछाल आया और रात को यह 93954 रुपये पर बंद हुए थे।
23 कैरेट वाले सोने के भाव (Gold Rate Today)
995 शुद्धता वाले (23 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव शुक्रवार सुबह 93019 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 93578 रुपये पर बंद हुए थे।
22 कैरेट वाले सोने के भाव (Gold Rate Today)
916 शुद्धता वाले (22 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव शुक्रवार सुबह 85548 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 86062 रुपये पर बंद हुए थे।

18 कैरेट वाले सोने के भाव (Gold Rate Today)
750 शुद्धता वाले (18 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव शुक्रवार सुबह 70045 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 70466 रुपये पर बंद हुए थे।
14 कैरेट वाले सोने के भाव (Gold Rate Today)
585 शुद्धता वाले (14 कैरेट) सोने के भाव शुक्रवार सुबह 54635 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 54963 रुपये पर बंद हुए थे।
चांदी के यह थे कल भाव (Gold Rate Today)
999 शुद्धता वाली चांदी के 1 किलोग्राम के भाव शुक्रवार सुबह 94200 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 94125 रुपये पर बंद हुए थे।
पिछले सप्ताह बन चुका है रिकॉर्ड (Gold Rate Today)
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सोने के भाव आल टाइम हाई पर पहुंच चुके थे। 22 अप्रैल को 999 शुद्धता वाले सोने के भाव 99100 रुपये पर पहुंच गए थे। उसके बाद ऐसा लग रहा था कि सोने के भाव जल्द ही एक लाख के ऊपर पहुंच जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उसके बाद सोने के भाव लगातार गिरते गए।
नीचे देखें अप्रैल महीने में सोना-चांदी के भावों की कैसी रही स्थिति… (Gold Rate Today)

मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से (Gold Rate Today)
एसोसिएशन द्वारा जो भाव घोषित किए जाते हैं वे सोना-चांदी के बेस प्राइज रहते हैं। इसके बाद इसमें मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से जुड़ता है। इसलिए स्थानीय स्तर पर सोना-चांदी के भाव अलग हो सकते हैं। (Gold Rate Today)
मिस्ड कॉल से भी जान सकते हैं भाव (Gold Rate Today)
यदि आप सोना और चांदी के भाव घर बैठे पता करना चाहते हैं तो आपस ऐसा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल भर करना है। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। जिसके जरिए आप सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। (Gold Rate Today)