भाजपा की मुख्य नींव हैं त्रिदेव, पार्टी की मजबूती के सशक्त आधार : खंडेलवाल

• उत्तम मालवीय, बैतूल
भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में मनाए जा रहे संगठन महापर्व के अंतर्गत आज जिला कार्यालय विजय भवन में भाजपा नगर मंडल गंज तथा कोठी बाजार की संयुक्त कार्यशाला सम्पन्न हुई। जिसमें बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया मैनेजमेंट तथा अन्य विषयों पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने बूथ अध्यक्षों, बूथ महामंत्री तथा BLA त्रिदेव के मध्य अपने विचार संगोष्ठी के माध्यम से रखे।
बैठक का शुभारंभ तथा मंच संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर ने किया। बूथ प्रबंधन के विषय में संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भाजपा आदित्य बबला शुक्ला ने बताया कि जब भारतीय जनसंघ के शुभारंभ हुआ तभी से भाजपा एक राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी रही है। भाजपा का सपना था देश को एक सूत्र में बांधने का और जो सपना पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी ने देखा था, वह सपना आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरा किया है।
त्रिदेव प्रशिक्षण के लिए नगर मंडल बैतूल की बैठक में दी प्रारूप और गतिविधियों की जानकारी
पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि जब उन्हें उत्तरप्रदेश चुनाव में 61 जिलों का प्रभार मिला तभी उन्हें वहां के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से इस मुख्य विषय त्रिदेव की जानकारी प्राप्त हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की मुख्य नींव उसके यह त्रिदेव ही हैं जो पार्टी की मजबूती के सशक्त आधार है।
BJP जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला बोले- मंडल प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित रहे शत प्रतिशत कार्यकर्ता
भाजपा गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने बताया कि आज सोशल मीडिया जनता तक पहुचने का एक सशक्त साधन है। उन्होंने बताया कि हमें फेसबुक, ट्विटर इत्यादि पर किस प्रकार की भाषा शैली का उपयोग करना चाहिए तथा किन चीजों से सोशल मीडिया पर बचना चाहिए।
बैठक के समापन अवसर पर पार्टी पदाधिकारी राजेंद्र मालवीय ने समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा गंज तथा कोठी बाजार मंडलाध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य के साथ ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
BJP Foundation Day : भाजपा सिर्फ राजनैतिक दल नहीं, बल्कि वैचारिक आंदोलन: बबला शुक्ला



