मनोरंजन अपडेट

Hindi Jokes: पिता ने अपने बेटे को जीन्स का बटन टांकते हुए देखा और बोले…..

Hindi Jokes: Father saw his son buttoning his jeans and said...

Hindi Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

पिता- बेटा जरा अपना मोबाइल देना।
बेटा- 1 मिनट ऑन करके देता हूं।
वीडियो डिलीट…फोटो डिलीट…
मैसेज डिलीट लीजिए पापा ऑन हो गया..
पापा- रहने दो, मुझे तो बस टाइम बता दे।
पापा की बात सुनकर सन्न रह गया बेटा…

शादी में दुल्हन का एक्स-ब्वॉयफ्रेंड भी आया था…
दुल्हन के पिता- आप कौन हैं?
एक्स-ब्वॉयफ्रेंड- जी मैं सेमीफाइनल
में बाहर हो गया था,
अब फाइनल देखने आया हूं।

पिता ने अपने बेटे को जीन्स का
बटन टांकते हुए देखा
और बोले- बेटा, हमने तुम्हारी शादी करवाई,
बहू घर लाए फिर भी तुम अपने बटन
खुद टांक रहे हो?
बेटा- पिताजी आप गलत सोच रहे हैं,
ये जीन्स उसकी ही है।

कोयल और कौवा आपस में बातचीत कर रहे थे.
कोयल- भाई, तुमने अब तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा- बहन! बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button