मध्यप्रदेश अपडेट

MP Teachers Recruitment: शिक्षक उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना: प्रकिया को लेकर निर्देश जारी, देखें पूरी डिटेल 

MP Teachers Recruitment: शिक्षक उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना: प्रकिया को लेकर निर्देश जारी, देखें पूरी डिटेल 

MP Teachers Recruitment: मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department of MP) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 (Teacher Eligibility Test 2018) के उच्च माध्यमिक शिक्षक पद हेतु चयनित अभ्यर्थियों के लिए शाला विकल्प चयन संबंधी निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा ने बताया कि उच्च माध्यमिक शिक्षक पद हेतु जारी विज्ञापन 29 सितंबर 2022 के अनुक्रम में चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जा रही है।

चयन सूची में सम्मिलित ऐसे अभ्यर्थी, जिनके नियुक्ति आदेश पूर्व में स्कूल शिक्षा अथवा जनजाति कार्य विभाग द्वारा जारी किये जा चुके हैं, उन्हें शाला विकल्प चयन का अवसर नहीं दिया जायेगा।

आयुक्त श्री वर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी 23 से 27 दिसंबर तक शाला के विकल्प का चयन कर सकेंगे। शाला विकल्प चयन के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 50 विकल्प अथवा किसी विषय में 50 से कम रिक्तियाँ होने पर समस्त रिक्तियों का चयन करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि समयावधि में अभ्यर्थी द्वारा शाला का विकल्प चयन न करने पर उपलब्ध रिक्तियों में से विभागीय प्राथमिकता के आधार पर शाला का आवंटन किया जाएगा।

ऐसे अभ्यर्थी जिनके नाम के समक्ष प्रोविजनल लिखा गया है, उनके दस्तावेज प्रमाणीकरण हेतु विश्वविद्यालय अथवा सक्षम अधिकारी (जिसके द्वारा दस्तावेज जारी किया गया) को प्रमाणीकरण के लिए भेजे गये हैं। प्रमाणीकरण के आधार पर संबंधित अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता मान्य अथवा अमान्य की जाएगी।

आयुक्त श्री वर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता निरस्त की गई है, उसकी कारण सहित सूची पोर्टल trc.mponline.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का चयन आरक्षण नियमों के तहत हुआ है, उन्हें अपना डिजिटल जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा और जिन अभ्यर्थियों का चयन आय आधारित आरक्षण के लाभ अंतर्गत हुआ है, उन्हें अद्यतन वित्तीय वर्ष का आय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

इसी आधार पर संबंधितों की अभ्यर्थिता मान्य अथवा अमान्य की जाएगी। उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल trc.mponline.gov.in नियमित देख सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button