Ganje Ki Kheti : खेत में उगा रखे थे गांजे के पौधे, दो लाख से ज्यादा का गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Ganje Ki Kheti : खेत में उगा रखे थे गांजे के पौधे, दो लाख से ज्यादा का गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Ganje Ki Kheti : खेत में उगा रखे थे गांजे के पौधे, दो लाख से ज्यादा का गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Ganje Ki Kheti : बैतूल। जिले के मोहदा थाना क्षेत्र में एक किसान द्वारा गांजे की खेती की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मार कर 2 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त किया है। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि थाना मोहदा पुलिस को 16 जनवरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम काबरा के मिंजा धुर्वे और उसके लड़कों के द्वारा अपने खेत में अवैध रूप से गांजा उगाकर बेचा जा रहा है। तत्काल इस सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। (Ganje Ki Kheti)

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं एसडीओपी शाहपुर के मार्गदर्शन में टीम बनाकर सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु रवाना की गई। (Ganje Ki Kheti)

साक्षियों के समक्ष की कार्रवाई (Ganje Ki Kheti)

पुलिस टीम द्वारा ग्राम काबरा के फेफर ढाना में मिंजा धुर्वे के खेत पर पहुंचकर देखा तो मौके पर मिंजा धुर्वे का लड़का रमेश धुर्वे खेत पर उपस्थित मिला। सक्षियों के समक्ष विधिवत कार्यवाही शुरू की गई। (Ganje Ki Kheti)

तलाशी में मिले 81 पौधे (Ganje Ki Kheti)

खेत की तलाशी लेने पर खेत में कुल 81 नग गांजे के पौधे मिले। जिन्हें विधिवत नापतौल कर जप्त किया गया। कुल गांजा 13 किलो, 560 ग्राम कीमती करीबन 2,03,400 रुपए का पाया गया। (Ganje Ki Kheti)

आरोपी ने किया जुर्म कबूल (Ganje Ki Kheti)

आरोपी रमेश पिता मिंजा धुर्वे उम्र 29 वर्ष निवासी काबरा से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। (Ganje Ki Kheti)

इनकी रही मुख्य भूमिका (Ganje Ki Kheti)

सम्पूर्ण कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक मुजफ्फर हुसैन, प्रीतम सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक अहमद अली, आरक्षक शंभू चौरे, प्रवेश राजवंशी एवं चालक पवन की रही। (Ganje Ki Kheti)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें |Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News