![Funny Jokes: चिंटू- ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा- आपने पहचाना मुझे...?](https://www.betulupdate.com/wp-content/uploads/2024/01/joke.jpg)
Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। (Funny Jokes)
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
![Funny Jokes](https://www.betulupdate.com/wp-content/uploads/2023/12/funny-emoji.jpg)
मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)
पप्पू- 3 BHK का क्या रेट है?
दुकान वाला- ये जूते चप्पल की दुकान है।
पप्पू- फिर बाहर ये क्यों लिखा है कि ‘flat 60% off’।
चिंटू- ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा-
आपने पहचाना मुझे…?
लड़की- नहीं, आप कौन हो…?
चिंटू- मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं
पहचाना था…!
लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी के मारे उछलने लगा।
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है।
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं बैठा था, वो बोली- उठ ये लेडीज सीट है।
टीचर- पानी में रहने वाले 5 जीवों के नाम बताओ?
पप्पू- मेंढक
टीचर- बहुत अच्छा, बाकी चार बोलो..
पप्पू- उसकी मम्मी, उसके डैडी,
उसका भाई और बहन।
हो गए ना पांच।
पति-पत्नी की लड़ाई हो गई…
तभी पत्नी ने कहा मैं एक महीने के लिए अपने
मायके जा रही हूं…
पति ने मैच देखते हुए कहा…
और ये पहली बार कदमों का बेहतरीन इस्तेमाल
सोनू- क्या हुआ भाई क्यों उदास बैठे हो?
मोनू- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था
आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं
तभी से तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं।
- Also Read: Funny Jokes : पति पूरी रात घर से गायब रहा और सुबह-सुबह वह वापस लौटा, पत्नी ने गुस्से में कहा…
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇