Fire : किसान ने दिन में कटवाई 13 एकड़ खेत की गेहूं और चना की फसल, रात में लग गई आग, हुई खाक, लाखों का नुकसान

बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के गजाढाना (बारंगवाडी) निवासी एक किसान के खेत में बीती रात आग लग गई। किसान ने दिन में ही फसल कटवाकर खराई लगवाई थी। रात को उसमें आग लग गई। इससे 13 एकड़ की गेहूं और चने की फसल खाक हो गई। इससे किसान को 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। किसान ने बोरदेही थाने में घटना की सूचना दी है।
फरियादी दिनेश पिता गुलाबचंद कलार (50) निवासी गजाढाना (बारंगवाडी) थाना बोरदेही ने रिपोर्ट की है कि कल 13 अप्रैल 2022 को मैं अपने खेत गजाढाना की फसल कटवाकर एक जगह इकट्ठी करके रखकर शाम को घर आ गया था।

fierce fire : मकान से उठ रही थी ऐसी लपटें कि देखने वाले भी दहल उठे, खैरियत थी कि भीतर नहीं था कोई
रात्रि करीब 12.30 बजे मुझे मनक उइके जो मेरे खेत के पास में रहते हैं, ने फोन लगाकर बताया कि आपके खेत में रखी गेहूं एवं चने की फसल में आग लगी है। इस पर मैं और मेरे मोहल्ले के संतोष सूर्यवंशी व दिलीप सूर्यवंशी सभी लोग खेत पर पहुंचे।
वहां देखा तो मेरे खेत में रखी करीब 10 एकड़ की गेहूं की फसल एवं तीन एकड़ की चने की फसल जल चुकी थी। जिससे मुझे लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी मुझे मालूम नहीं है। किसान ने उचित कार्यवाही का अनुरोध किया है।
Fire : बीएसएनएल टॉवर कैंपस में आग, एक तरफ थी झुग्गी बस्ती और दूसरी तरफ आबकारी गोदाम, मचा हड़कंप



