बैतूल को मिलेंगे वुडन के बेहतरीन कारीगर, प्रशिक्षण लेने बेंगलुरू रवाना

◾ उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
बैतूल जिले में वुडन क्लस्टर के लिए मिली सैद्धांतिक सहमति के साथ ही इसके लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की व्यवस्था करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र से 10 छात्रों को बेंगलुरू स्थित इंडियन बोर्ड साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर में 4 सप्ताह के लिए भिजवाया गया है। एक छात्र कल रवाना होगा।
बैतूल जिले में स्थापित होने वाले वुडन क्लस्टर (wooden cluster) की सैद्धांतिक सहमति को ध्यान में रखते हुए शासकीय आईटीआई (ITI) बैतूल की इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी (IMC) की अनुशंसा पर आईटीआई में अध्ययनरत छात्रों को यह प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। इस हेतु पूर्व के दो महीने पहले ही इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय से कौशल विकास के अधिकारियों को अवगत कराते हुए अनुमति प्राप्त की जा चुकी थी।
इस प्रयास के लिए जिले के उत्तर वन मंडल अधिकारी (DFO) पुनीत गोयल द्वारा विशेष सहयोग प्रदान करते हुए इंडियन वुड साइंस टेक्रॉलॉजी (IWST) के महाप्रबंधक और संचालक से चर्चा कर इस कोर्स के लिए बैतूल जिले के बच्चों को प्राथमिकता दिलाए जाने का निर्णय करवाया गया।

इस कार्यशाला हेतु बच्चों को शनिवार को दानापुर एक्सप्रेस से बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया। जहां यह उच्च तकनीक की मशीनों (high tech machines) का अनुभव प्राप्त कर, उस पर डिजाइन और कार्य करने की क्षमता का कौशल प्राप्त करेंगे। यहां से बच्चों को एक सर्टिफिकेट भी प्राप्त होगा, जो उनको जीवनपर्यंत उपयोगी रहेगा।
इस कार्यशाला में भेजने के लिए आईटीआई स्तर पर चार बैठकों का आयोजन हुआ। जहां इन 11 बच्चों को चयनित किया गया। यह सभी बच्चे 1 वर्ष के कोर्स के लिए आईटीआई में अध्ययनरत है जो वुड क्राफ्ट से संबंधित है। इस प्रयास से कौशल के क्षेत्र में बैतूल जिले को बड़ी उपलब्धि हासिल होगी, जो भविष्य की आने वाली वुडन इकाइयों के लिए मददगार साबित होगी।
यह क्या…बैतूल की महिला आईटीआई में पुरूष अभ्यर्थियों को प्रवेश…!
बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, कम्पनियों में पा सकेंगे नौकरी



