मनोरंजन अपडेट

Majedar Jokes : सोनू – मम्मी आपने मुझसे झूठ बोला, मम्मी- कब….

Majedar Jokes: Sonu – Mummy, you lied to me, Mummy – When….

Majedar Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Majedar Jokes)

चिंटू अपनी पत्नी से-
अच्छा ये बताओ ‘बिदाई’ के समय तुम
लड़कियां इतनी रोती क्यों हो?
पत्नी- ‘पागल’ अगर तुझे पता चले…
अपने घर से दूर ले जाकर कोई तुमसे
‘बर्तन मंजवाएगा’ तो तू क्या नाचेगा…

पहला दोस्त – क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त – खा रहा हूं भाई…!
पहला दोस्त – अकेले-अकेले…?
दूसरा दोस्त – अबे बीवी से ताने खा रहा हूं,
आजा तू भी खा ले…!!!

सोनू – मम्मी आपने मुझसे झूठ बोला।
मम्मी- कब बोला
सोनू- आपने कहा था कि मेरी छोटी बहन
परी है।
मम्मी- हां वो तो है
सोनू- तो फिर जब मैंने उसे छत से नीचे फेंका
तो वो उड़ी क्यों नहीं।
मम्मी- अरे, कहां फेंक आया छोरी को।

बैंक की cashier ने खिड़की पर
खड़े आदमी को कहा ‘पैसे नहीं है’
ग्राहक: और दो मोदी माल्या को पैसा,
सारे पैसे लेकर भाग गए विदेश में
कैशियर ने खिड़की में से हाथ निकाला और
उसकी गर्दन दबोच कर कहा
‘साले बैंक में तो है तेरे खाते में नहीं है’ भिखारी

स्कूल में परीक्षा के समय
इतिहास के पेपर में
जो सवाल नहीं आता था
उसको खली छोड़ देता था…
लेकिन
गलत लिख के
कभी इतिहास से
छेड़छाड़ नहीं करता था….

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button