GK Question : क्या होगा अगर किसी चलती ट्रेन से उसका इंजन अलग हो जाए, डिब्बे वहीं रुक जाएंगे या फिर चलते ही जाएंगे?
GK Question, General Knowledge Questions, general knowledge quiz, General Knowledge Quiz Questions, gk questions, Ias interview questions, Interesting Gk question, interesting gk question and answer in hindi, interesting gk question in english, interesting gk question in hindi, Interesting GK Questions

GK Question: रेल की दुनिया वाकई बड़ी रोचक ही नहीं बल्कि बड़ी रहस्यमयी भी है। रेलों के इन रहस्यों को लेकर लोगों की बड़ी उत्सुकता बनी रहती है। भारतीय रेल का नेटवर्क जितना विशालकाय है, उतने ही सवाल लोगों के दिलो दिमाग में इसे लेकर चलते रहते हैं। यही कारण है कि बच्चों से लेकर बड़े तक इन सवालों के जवाब पाने की कोशिश करते रहते हैं।
सोशल मीडिया और इंटरनेट के आने के बाद इन सवालों के जवाब मिलना आसान भी हो गया है। लोग इन सवालों के जवाब गूगल, इंटरनेट और अन्य सवाल जवाब (GK Question) की वेबसाइटों पर पूछते हैं और अपनी उत्सुकता शांत करते हैं। रेलवे को लेकर ऐसा ही एक प्रश्न सवाल जवाब की प्रमुख वेबसाइट कोरा (Quora) पर पूछा गया था।
प्रश्नकर्ता (GK Question) ने पूछा था कि ‘अगर किसी चलती ट्रेन से उसका इंजन अलग हो जाए तो उसके डिब्बे वहीं रुक जाएंगे या दूरी तय करेंगे?’ इस सवाल को लेकर हम में से बहुत से लोगों को यह जानने की उत्सुकता रहती है कि वाकई ऐसा हो जाए तो क्या होगा? चार साल पहले पूछे गए इस सवाल का जवाब (GK Question) भारतीय रेल में प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (तत्कालीन) अनिमेष कुमार सिन्हा ने दिया था।
- Also Read: Funny Jokes In Hindi : एक पार्टी में एक सुन्दर सी लड़की एक लड़के के पास गई, लड़की- सुनिए….
श्री सिन्हा ने बताया कि चलती हुई ट्रेन से इंजन यदि अलग हो जाए तो बाकी डब्बे कुछ दूरी तय कर रुकेंगे, वहीं पर नहीं रुक सकते हैं। बाकी डब्बे कितनी दूरी तय कर रुकेंगे यह निम्नलिखित तीन चीजों पर निर्भर करता है-
- गति (ज्यादा गति तो ज्यादा दूर)
- भार (भरा मालगाड़ी का डब्बा ज्यादा दूर)
- ढलान/चढ़ाई/समतल (ढलान पर ज्यादा दूर/चढ़ाई पर कम दूर)
इसीलिए, नियम यह है कि ट्रेन से इंजन अलग हो जाए तो चालक (प्रेशर गेज+अलार्म की आवाज़+लोड मीटर तीनों से पता चल जाता है) इंजन को तब तक चलाता रहेगा जब तक कि ट्रेन का पीछे वाला भाग (बाकी डब्बे) रुक न जाए। वरना दोनों के बीच जानलेवा टक्कर हो सकती है। (GK Question)
बाकी डब्बे कैसे रुकेंगे? (GK Question)
ट्रेन का ब्रेक सिस्टम 5 kg/cm2 की दबाव पर रहता है, इसमें यदि 6 सेकंड में कम से कम 0.6 kg दबाव कम हो तो ब्रेक आप से आप लग जाता है, जिसे सेंसिटिविटी रेट कहते हैं। यह fail safe गुण है। सो इंजन अलग होने पर ब्रेक आप से आप बाकी डब्बों में लग जाता है और ऊपर के तीनों कारकों के आधार पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती हुई ट्रेन- इंजन के अलग हो जाने पर 600 मीटर- 2000 मीटर के बीच रुक जाएगी।
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




