बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Dead body found: बैतूल के अभिनंदन सरोवर में मिला युवक का शव, पत्थर से सिर कुचल कर हत्या की आशंका

बैतूल। बैतूल शहर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम के पास स्थित अभिनंदन सरोवर में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मौके की स्थितियां देखकर ऐसा लग रहा है कि पत्थर से सिर कुचल कर उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एफएसएल टीम को सूचना दी गई है। एफएसएल जांच के बाद शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिनंदन सरोवर के किनारे आज सुबह लोगों को एक अज्ञात युवक का शव नजर आया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना करने के बाद एफएसएल टीम को सूचना दी है। मृतक युवक कौन है, यह अभी ज्ञात नहीं हो पाया है।

लेकिन उसकी उम्र 35 से 40 के बीच लग रही है। शव की स्थिति देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी पत्थर से सिर कुचल कर हत्या की गई है। हालांकि पूरी स्थिति एफएसएल और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button