Betul Election News : आयुष्मान योजना से प्राइवेट अस्पतालों में हो रहा पांच लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज: हेमंत खण्डेलवाल
betul election news, betul bjp candidate, hemant khandelwal betul, hemant khandelwal jansampark, betul chunav prachar, betul me chunav, betul news, betul update, betul samachar, betul ka chunav, vidhansabha chunav, bjp ke aarop, hemant khandelwal bjp, jyoti dhurve, ritu khandelwal jansampark, ladli bahana yojna, ayushman yojna

आप आशीर्वाद दें तो हर क्षेत्र में विकास कर समृद्धि लाने की जिम्मेदारी मेरी, जनसंपर्क के दौरान गांव-गांव में मतदाताओं ने किया आत्मीय स्वागत
Hemant Khandelwal Betul : बैतूल। विधानसभा क्षेत्र बैतूल के भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल ने 9 नवम्बर को विधानसभा क्षेत्र के लगभग डेढ़ दर्जन ग्रामों में तूफानी जनसंपर्क कर डोर टू डोर मतदाताओं से मुलाकात की। श्री खण्डेलवाल ने गांव-गांव में चौपाल लगाकर आमजन की समस्याएं भी सुनी। ्रजनसंपर्क के दौरान गांव-गांव में ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल का आरती उतारकर, तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर, आतिशबाजी और ढोल ढमाकों से आत्मीय स्वागत किया।
उन्होंने ग्रामीणो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओ से आमजन को मिल रहे लाभ की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री की आयुष्मान भारत योजना से बने आयुष्मान कार्ड से प्राइवेट अस्पतालो में भी 5 लाख रूपए तक इलाज मुफ्त मिल रहा है। उन्होने कहा कि पहले गरीबो के इलाज के लिए कोई योजना नही थी पर अब आयुष्मान योजना से गरीब वर्ग को गंभीर बीमारियो के लिए इलाज की मुफ्त सुविधा मिल रही है। उन्होने बताया कि केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानो को प्रतिवर्ष 12000 हजार सम्मान निधि दे रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना से महिलाओ को 1250 रूपए प्रतिमाह मिल रहे जो आने वाले समय में 3000 रूपए प्रतिमाह तक मिलेगे। कन्यादान योजना के तहत 51 हजार रूपए देने की व्यवस्था है। जिससेे बेटियो की शादी धूमधाम से हो रही है। भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल ने बताया कि बैतूल जिले में उन्होने हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाए है आमजन की समस्याओ का त्वरित निराकरण किया है। वे जब विधायक थे और जब विधायक नही थे तब भी गांव में आकर लोगो से मिलते थे और समस्या सुनकर उनका निराकरण करते थे। उन्होने अपने कार्यकाल में जो विकास कार्य करवाए है वे सभी जानते है।

उन्होने ग्रामीणो से कहा कि जनप्रतिनिधि ऐसा चुनना चाहिए जो पांच सालो तक लगातार काम करता रहे और जनता के सुख-दुख में शामिल रहे। वोट मांगने के लिए एक दिन गांव आने वाले विधायक को चुनकर आप लोगो ने देख लिया है कि विकास का जो सिलसिला मेरे कार्यकाल में शुरू हुआ था वह रूक गया। श्री खण्डेलवाल ने मतदाताओ से अपील की कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर मुझे आशीर्वाद दे। क्षेत्र के चहुमुखी विकास, आमजन की खुशहाली, गांव-गांव में समृद्धि और युवाओ को रोजगार दिलाने की चिंता मैं करूंगा। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

गांव-गांव में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल ने 9 नवम्बर को बोड़ना, निमझिरी, मोवाड़, कन्हड़गांव, मोरडोगरी, लाखापुर, बरसाली, बघवाड़, खंडारा, कुम्हारटेक, बोड़ी, राठीपुर, खेड़लाकिला, खेड़ली, भैंसदेही, मलकापुर, बाजपुर ग्रामो में जनसंपर्क के दौरान गांव-गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणो से चर्चा की एवं उनकी समस्याएं सुनी। श्री खण्डेलवाल ने ग्रामीणो को बताया कि जब वे बैतूल विधायक थे तो उनके कार्यकाल में ग्रामीणो और पंचायत प्रतिनिधियो द्वारा जो भी विकास कार्य बताए जाते थे वे कार्य स्वीकृत करवाए गए। उन्होने ग्रामीणो से सवाल किया कि बीते पांच साल में मैं विधायक नही था। जो वर्तमान विधायक है उन्होने क्या काम करवाए, कितनी बार आप लोगो से गांव में मिलने आए? ग्रामीणो ने बताया कि पांच सालो में विकास के नाम पर कुछ नही हुआ सिर्फ एक-दो बार ही विधायक हमारे गांव में आए थे। उन्हे भी समस्याएं बताई थी परन्तु उन्होने ध्यान नही दिया।

श्री खण्डेलवाल ने ग्रामीणो को बताया कि पांच साल मेरे विधायक नही रहने से विकास कार्य रूक गए थे यह सभी जानते है। इसलिए ऐसे विधायक को चुनना चाहिए जो हमेशा विकास की चिंता करे और गांवो में आकर ग्रामीणो की समस्याएं सुने। सिर्फ एक दिन वोट मांगने आने वाले विधायक को एक बार आप लोगो ने चुनकर देख लिया है इसलिए अब आप लोगो को ही यह तय करना है कि इस चुनाव मे किसे विधायक बनाए। श्री खण्डेलवाल ने मतदाताओ से अपील की आपका आशीर्वाद मिलेगा तो मैं पूर्व की तरह ही हर क्षेत्र के विकास और आप लोगो की समस्याओ के निराकरण में कोई कोर कसर नही छोडूंगा।
जनसंपर्क में ये थे मौजूद
9 नवम्बर को भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल द्वारा ग्रामीण अंचलो में किए गए जनसंपर्क के दौरान जिला पंचायत सदस्य जगन उइके, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतू पटेल, जनपद सदस्य पिंटू काकोडिया, कन्हड़ गांव सरपंच चंदू सिरसाम, मोवाड सरपंच राजू उइके, पूर्व सरपंच देवेश्वर देशमुख, दिनेश महस्की, पूर्व नपाध्यक्ष आमला राजेश झा, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक नागले, चिंरोजी पटेल, राजेश ढोलेकर, आदित्य कुशवाह, रामनाथ यादव, अशोक धुर्वे, अशोक बारस्कर, नीलेश राठौर, नरेन्द्र यादव, शक्ति केन्द्र प्रभारी अनिल, अरविन्द, पूर्व सरपंच रामकिशन बारस्कर, बसंत यादव, संजू सिलुकर, धनराज यादव, कमल यादव, राजेश पंडोले, राकेश धामोडे, अनिल पंवार, वासु पंवार, टंटी विश्वकर्मा, रामप्रसाद लावसकर, शिवप्रसाद चौहान, पूर्व सरपंच शेषराव उइके, पन्नालाल जायसवाल, नरेन्द्र जायसवाल, बाजी सिलुकर, कमलकिशोर नरवरे, वीरेन्द्र जायसवाल, शिवचरण उइके, पूर्व सरपंच शिवपाल उइके, नत्थू चिल्हाटे, पांडू देशमुख सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल थे।
हेमंत भैया को दें आशीर्वाद, महानगरों की तर्ज पर होगा विकास: ज्योति धुर्वे

पूर्व सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे एवं नगर पालिका अध्यक्ष बैतूल पार्वती बाई बारस्कर के नेतृत्व में भाजपा नेत्रियों और भाजपा नेताओं ने 9 नवम्बर को बैतूल नगर के महावीर वार्ड एवं प्रताप वार्ड में सघन जनसंपर्क कर डोर टू डोर मतदाताओं से भेंट की। उन्होंने नगर के चहुंमुखी विकास, सौंदर्यीकरण और आमजन की खुशहाली के लिए बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल को आशीर्वाद देने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान पूर्व सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे ने वार्डवासियों को बताया कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार तो हर वर्ग की तरक्की एवं शहरों से लेकर गांव-गांव के विकास में जुटी हुई है। साथ ही भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल ने भी विधायक रहते हुए और विधायक न रहते हुए बैतूल नगर ही नहीं बल्कि बैतूल विधानसभा क्षेत्र के साथ समूचे जिले के चहुंमुखी विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि हेमंत भैया को आशीर्वाद दें, महानगरों की तर्ज पर बैतूल शहर का विकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
- Read Also : Betul Election News : मुझे किसी ने सीसीबी अध्यक्ष पद से नहीं हटाया, मैंने खुद दिया था रिजाइन: अशोक पांसे
बैतूल नपाध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर ने कहा कि नगरवासियों की पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ, शिक्षा, खेल, मनोरंजन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल ने अनेक कार्य करवाए हंै। जो कार्य रह गए हैं, उनको पूरा करवाने के लिए हेमंत भैया को विधायक बनाना जरूरी है। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल को आशीर्वाद देने की अपील की। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

महिलाओं को भी मिलेंगे रोजगार के अवसर
जनसंपर्क के दौरान श्रीमती ऋतु हेमंत खण्डेलवाल ने मतदाताओं को केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं से जन-जन को मिल रहे लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, सक्षम बनाने के साथ ही उन्हें सम्मान दिलाने तथा सुरक्षा का माहौल उपलब्ध कराने के लिए भाजपा सरकारों ने ही चिंता की है। आने वाले समय में बैतूल जिले में बड़े उद्योगो और स्किल डेव्हलपमेंट ट्रेनिंग सेंटरों की स्थापना होने से महिलाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। इन सबके लिए जरूरी है कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बने। तभी विकास का सिलसिला अनवरत जारी रह सकता है। श्रीमती खण्डेलवाल ने मतदाताओ से भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल को आशीर्वाद देने की अपील की।
- Read Also : Betul Election News : समाज पूछ रहा सवाल… किसने चौपट किया था डॉ. अशोक साबले का राजनैतिक कैरियर: बाबा माकोड़े
जनसंपर्क के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, रजनी वर्मा, गुंजन खण्डेलवाल, भावना वर्मा, आयुषी वर्मा, विनीता वर्मा, निर्मिला मालवीय, अंजीरा लोखण्डे, गीता अतुलकर, अनिता जोगे, रश्मि तोमर, पिंकी, सोना मानेकर, बाली मानकर, ललिता, राजेश वर्मा, मुन्ना मानकर, रमेश बारस्कर, श्यामराव बारस्कर, दिलीप जोगे, रविन्द्र नागोरे, संतोष झाडे, नितेश वर्मा, राजा उदयपुरे, अप्पू सोनी, दीपक मालवीय, संदीप यादव सहित अन्य भाजपा नेत्री, भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी मौजूद थे।
भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल 10 नवम्बर को दर्जन भर ग्रामों में करेंगे तूफानी दौरा

बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद-पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल शुक्रवार 10 नवम्बर को बैतूल ग्रामीण मंडल अंतर्गत 12 ग्रामों में तूफानी दौरा कर जनसंपर्क करेंगे और डोर टू डोर मतदाताओं से मिलकर आशीर्वाद लेंगे। भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल 10 नवम्बर को प्रात: 7.30 बजे से सायं 4 बजे तक कोसमी, टेमनी, पांगरा, भयावाड़ी, डोक्या, पाढर खुर्द, कोदारोटी, डूडाबोरगांव, मंडई बुजुर्ग, कुम्हारिया, माथनी एवं मंडई खुर्द ग्रामों में डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे। श्री खण्डेलवाल स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओ और पार्टी पदाधिकारियों के साथ उक्त 12 ग्रामों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से मिलेंगे और क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।
दो सरपंचों सहित कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, हेमंत खण्डेलवाल की कार्यप्रणाली से हुए प्रभावित

भाजपा की रीति-नीति एवं भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल की विकास के प्रति सोच और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों का उनके क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने से कांग्रेस से मोहभंग होने लगा है और वे भी भाजपा का दामन थाम रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल द्वारा 9 नवम्बर को ग्रामीण इलाकों में किए गए जनसंपर्क के दौरान दो सरपंच सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
कन्हड़गांव में चौपाल पर भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल द्वारा ग्रामीणों से जब चर्चा कर रहे थे तब दो सरपंचों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई। श्री खण्डेलवाल के समक्ष ग्राम पंचायत कन्हड़गांव के सरपंच चंदू सिरसाम, मोवाड़ के सरपंच राजू उइके, कन्हड़गांव वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश महस्की, शिवभगत कवड़े, शिवपाल उइके, नत्थू चिल्हाटे, राजू कुमरे, बाबूराव देशमुख, देवेश्वर देशमुख सहित अन्य कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल ने उनका आत्मीय स्वागत किया।



