समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

वह दिन लद गए जब महिलाएं चहारदीवारी के भीतर अपना पूरा जीवन बीता देती थी। अब जमाना बदल गया है। महिलाएं भी पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर ना सिर्फ चल रही है बल्कि समाज में अपना योगदान भी बढ़ चढ़कर देते हुए अपना नाम रोशन कर रही हैं।
ऐसी ही समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली चुनिंदा महिलाओं का महावीर इंटरनेशनल संकल्प बैतूल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी धनराज पगारिया, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल तातेड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण गोठी, समाजसेवी मनीष दीक्षित उपस्थित थे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में विशेष पहचान बनाने वाली कर्मशील महिलाओं, जिन्होंने अपनी प्रतिभाओं के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में अपना स्थान स्थापित कर प्रेरणास्त्रोत बनी हुई हैं, का महावीर इंटरनेशनल द्वारा श्री अमझीरा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ बैतूल गंज के सभा हाल गंज में गरिमामय समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इनका किया गया सम्मान
सब्जी की दुकान लगाकर 80 वर्ष से अधिक उम्र में भी स्वस्थ रहकर स्वावलंबी जीवन व्यतीत करने वाली ग्यासी बाई पंवार, नगर के चौराहों का सौंदर्यीकरण करने वाली नगर पालिका की पहली महिला ब्रांड एम्बेसडर नेहा नवनीत गर्ग, रेलवे स्टेशन पर बिना शर्म के कुली का कार्य कर अपना व अपने परिवार कर जीवन यापन करने वाली दुर्गा, कोविड काल में सेवा देने वाली डॉ. प्रियंका आनंद मालवीय, मधु जैन, नीलम दुबे, बुजुर्गों के प्रति सेवारत कविता मालवी, समाजसेवी रीत अग्रवाल, निहारिका भावसार, मीना खण्डेलवाल, जयश्री शाह, शकुंतला पचौरी को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में यह थीं उपस्थित
कार्यक्रम में संस्था की जोन चेयरपर्सन सरला शांतिलाल तातेड़, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सरला आर. तातेड़, अंशु पगारिया, जूली रांका, साधना गोठी, सुनंदा तातेड़, कल्पना गोठी, पूनम मेहता, राजुल शाह, सपना पगारिया, मीनाक्षी लोहाडिय़ा, हंसा शाह, पिंकी पगारिया, वंदना पगारिया, नूतन लुहाडिय़ा, तुलिका पचौरी, मधु माहेश्वरी, मेघा माहेश्वरी, रेखा माहेश्वरी, बिंदिया जैन, ऋचा जैन, शिल्पा जैन, रूपल वर्मा एवं करूणा गर्ग उपस्थित थीं।



