CM Mohan Yadav Update : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकालेश्वर प्रबंध समिति की चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई पहुंचकर अयोध्या के लिए बन रहे लड्डुओं की निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं भी लड्डू बनाए और उनकी पैकिंग भी की तथा लड्डू बना रहे कारीगरों से बातचीत भी की।
देखें वीडियो…
https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1746781027698455012?t=SDIl8TFuQzSabWvV5J_qXg&s=19
उल्लेखनीय है कि अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा 5 लाख लड्डू प्रसाद स्वरूप अयोध्या भेजे जा रहे हैं। इनमें से 4 लाख लड्डू बन चुके हैं तथा शेष एक लाख लड्डू बनाने का कार्य निरंतर जारी है। (CM Mohan Yadav Update)
इस सामग्री से बन रहे लड्डू (CM Mohan Yadav Update)
प्रबंध समिति ने जानकारी दी कि लड्डू प्रसाद बेसन, रवा, शुद्ध घी और सूखे मेवों से बनाए जा रहे हैं। लड्डू प्रसाद निर्माण के लिए अतिरिक्त कारीगरों व कर्मचारियों को लगाया गया है। लड्डुओं को पैकेट में पैक कर अयोध्या भेजा जाएगा, एक लड्डू का वजन लगभग 50 ग्राम है। (CM Mohan Yadav Update)
श्रीराम मंदिर में किए दर्शन (CM Mohan Yadav Update)
इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में अंकपात मार्ग स्थित श्रीराम मन्दिर में दर्शन कर गादीपति श्री तुलसीदास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने श्री तुलसीदास महाराज का गादीपति बनने पर स्वागत-वन्दन किया। (CM Mohan Yadav Update)
- यह भी पढ़ें : Betul Update : दो दिन से लापता मासूम की राइस मिल में मिली लाश, युवक-महिला ने की आत्महत्या
अलौकिक स्वरूप में बनेगा सिंहस्थ (CM Mohan Yadav Update)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर मौजूद सन्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सिंहस्थ-2028 कुंभ मेला भव्य, दिव्य और अलौकिक स्वरूप में मनाया जायेगा। सनातन धर्म की ध्वजा लहरा रही है। (CM Mohan Yadav Update)
- यह भी पढ़ें : Viral Video: लड़के की ट्रैक्टर चलाने की टेक्निक देख आनंद महिंद्रा हुए हैरान, Video शेयर कर लिखी मजेदार बात
सम्राट विक्रमादित्य ने बनाया था मंदिर (CM Mohan Yadav Update)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जयिनी के सम्राट विक्रमादित्य ने हजारों साल पहले अयोध्या में श्रीराम मन्दिर बनाया था। अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प से अयोध्या में भव्य मन्दिर का निर्माण होने पर श्रीराम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। (CM Mohan Yadav Update)
- यह भी पढ़ें : Guntur Kaaram Review Hindi : 2024 की सबसे बढ़िया फिल्म, महेश बाबू की एक्टिंग पर बजी सीटियां
शिप्रा नदी में नहीं मिलेगा गंदा पानी (CM Mohan Yadav Update)
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिप्रा नदी में 2028 कुंभ मेले के पहले गन्दा पानी न मिले, इसका पुख्ता कार्य योजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री चिन्तामन गणेश मन्दिर में भी पूजन-अर्चन कर दर्शन किये। (CM Mohan Yadav Update)
- यह भी पढ़ें : IAS Success Story: अनाथालय में बीता बचपन, एक-दो नहीं बल्कि 21 सरकारी परीक्षा की पास, अब आईएएस बनकर कर रहे देश सेवा
उद्यापन कार्यक्रम में हुए शामिल (CM Mohan Yadav Update)
उन्होंने इसके बाद सुरभि गार्डन में गवली यादव समाज की महिलाओं द्वारा श्री भगवान धर्मराज व्रत उद्यापन कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएँ देकर सुख, समृद्धि की ईश्वर से कामना की। (CM Mohan Yadav Update)
- यह भी पढ़ें : BHEL Recruitment : BHEL में सरकारी पदों पर निकली भर्ती, 90 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी, यहां करें आवेदन
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com