CM Mohan Yadav : जन्माष्टमी पर मथुरा में मटकी फोड़ने की तैयारी, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

CM Mohan Yadav : बैतूल। अयोध्या में जैसे अब प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में मुस्कुरा रहे हैं, उसी तरह जन्माष्टमी पर मथुरा में मटकी फोड़ने की तैयारियां है। यह ऐलान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के चिचोली ब्लॉक में स्थित मलाजपुर में आयोजित जनसभा में प्रगट किए।

CM Mohan Yadav : जन्माष्टमी पर मथुरा में मटकी फोड़ने की तैयारी, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान
CM Mohan Yadav : जन्माष्टमी पर मथुरा में मटकी फोड़ने की तैयारी, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

उन्होंने कहा कि धर्म और आस्था की पवित्र भूमि मलाजपुर में आना मेरा सौभाग्य है। गुरूसाहब बाबा के द्वार से कभी कोई निराश नहीं लौटता। आप लोगों ने 1996 से अब तक लगातार भाजपा से ही प्यार जताया है। आपके प्यार की वजह से ही 2014 में एक वोट से सैनिकों का सम्मान बढ़ा है। वहीं 2019 में आपने भाजपा को वोट किया तो आज अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बना हैै।

CM Mohan Yadav : जन्माष्टमी पर मथुरा में मटकी फोड़ने की तैयारी, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान
CM Mohan Yadav : जन्माष्टमी पर मथुरा में मटकी फोड़ने की तैयारी, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

कांग्रेस भगवान राम को काल्पनिक बताती रही। पूरे देश को पता है भगवान राम का जन्म सरयु किनारे अयोध्या में हुआ था। सिर्फ कांग्रेस को नहीं पता था। श्री यादव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जीयो और जीने दो के दर्शन पर पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है। (CM Mohan Yadav)

कोरोना के भीषण दौर में ना सिर्फ देश वासियों बल्कि अन्य देशों के लिए भी कोरोना की वैक्सीन मोदी सरकार ने उपलब्ध कराई। कांग्रेस का काम अटकाना और भटकाना रहा भाजपा के राज में विकास को गति मिली है। (CM Mohan Yadav)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment