धर्म/अध्यात्म अपडेट

Khatu Shyam ji Bhajan: आज की सुबह सुनें “बाबा खाटू श्‍याम का मधुर भजन”, हंसराज रघुुवंशी की प्‍यारी आवाज हर दिल में भक्ति भर देगी, देखें वीडियो

Khatu Shyam Bhajan || Shyama Sang Preet | Hansraj Raghuwanshi |R Giftrulers |R Jindal|2Directors| - YouTube

Khatu Shyam ji Bhajan: भोलेनाथ के भजन और गीतों से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले हंसराज रघुवंशी इस बार राजस्थान के सीकर के खाटू श्याम बाबा के भजन को लेकर चर्चा में आए हैं। उन्होंने अपना पहला बाबा खाटू श्याम का भजन गाया है। हंसराज ने यह भजन बाबा खाटू श्याम के जन्मदिन से 1 दिन पहले नाथद्वारा से लांच किया, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। “श्यामा प्रीत मैं तो लगा बैठा” पर अब तक 5 मिलियन से ज्यादा व्यू आ चुके हैं।

बता दें कि हंसराज रघुवंशी हिमाचल प्रदेश के सोलन अर्की मालंग गांव के ही रहने वाले हैं। उन्होंने अपने प्राथमिक शिक्षा हिमाचल में ही ली। इसके बाद वे आगे की शिक्षा के लिए एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर मंडी में दाखिला लिया। एक इंटरव्यू में हंसराज ने बताया था कि उनका पढ़ाई में मन नहीं लगा। 4 बार एक ही क्लास में फेल हो गए। सिंगिंग का शौक था, पैसों की जरूरत थी, लेकिन उस समय घर के हालात भी ठीक नहीं थे, इसलिए जिस कॉलेज में पढ़ रहे थे, उसी की कैंटीन में काम भी शुरू किया। रघुवंशी ने काम करते हुए पहला गाना “बाबा जी” कंपोज किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अपलोड किया। इसके बाद 2018 में कई गाने गाए और 2019 में “मेरे भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी” गाना गाया जो काफी ज्यादा फेमस हो गया।

Also Read: Pachmarhi Hill Station : मन मोह लेती हैं पचमढ़ी की सुंदर और हरी भरी वादियां, देखने को मिलते हैं जन्नत जैसे नजारे, आओ करें इस स्वर्ग की सैर

अब तक हंसराज रघुवंशी 50 से ज्यादा गाने गा चुके हैं और उन्हें पूरे देश नहीं दुनिया जाता है उनके हर गाने पर मिलियन व्यूज आ जाते है। इस बार उन्‍होंने खाटू श्‍याम का भजन (Khatu Shyam ji Bhajan) गाकर लोगों का दिल जीत लिया है। उन्‍हें काफी तारीफ भी मिल रही है।

Also Read: Mahakal Aarti : आज की शुरुआत करें उज्‍जैन के राजा “महाकाल की आरती” के साथ और डूब जाए भगवान भोलेनाथ की भक्ति में

Also Read: मात्र 12 घंटे में होगी कैसी भी इच्छा पूरी pandit pradeep mishra upay

Also Read: nasta recipe in hindi: सूजी और बेसन का इतना टेस्टी नाश्ता कि मेहमान भी पूछेंगे कैसे बनाया । Suji ka Nashta Breakfast Recipe

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button