Chhatarpur Crime News : शराब ठेके वालों ने दलित युवक के साथ की क्रूरता, जबरन शराब पिलाई, लात घूंसों से की पिटाई और…..
Chhatarpur Crime News: Liquor vendors did cruelty to Dalit youth, forced him to drink liquor, beat him with kicks and punches and...
छतरपुर : Chhatarpur Crime News छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में दारू ठेका कंपनी के आतंक का मामला सामने आया है। जहां दारू कंपनी के चार गुंडों ने मिलकर एक दलित युवक को रास्ते से उठाकर कार में डालकर ले गए और चलती गाड़ी में कांच बैंड 5 करके 3 घंटे तक मारपीट करते रहे।
Also Read : MP Tourism Department : मध्य प्रदेश में बढ़ रहा है दूरिस्ट का इंटरेस्ट, इस साल आये सबसे ज्यादा टूरिस्ट
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत ओटापुरवा के अंतर्गत रमपुरा गांव का 30 वर्षीय अजुद्दी अहिरवार (पिता ग्यासी अहिरवार) डरुवा पटेल के घर से कच्ची दारू लेकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में दारू कंपनी की कार खड़ी थी। जहां उस कार से चार लोग उतरे और अजुद्दी अहिरवार को जबरन दबोचकर कार में पटक लिया। कार के शीशे बंदकर रमपुरा से पिटाई करते हुए हाईवे और हाईवे से बमीठा और बमीठा से गंज तक ले गए। जहां एक व्यक्ति के घर के अंदर ले जाकर लात, घूंसों, डंडों से पिटाई कर जबरन शराब पिलाई। जब पिटाई के बाद उनका मन भर गया तो रात में 10:30 बजे के करीब रमपुरा गांव में छोड़कर कार से भाग गए। जहां अब उसने में रात में गांव वालों के साथ थाना बमीठा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Also Read : Luteri Dulhan : पांच दिन में दो शादियां, ऐसे खुला लुटेरी दुल्हन का राज, अब पुलिस गिरफ्त में
बताया जा रहा है कि दारू कंपनी के गुंडों की गुंडागर्दी और उसके चर्चे गांव-गांव में चल रहे हैं। दारू कंपनी के गुंडे किसी के भी घर में जबरन घुस जाते और मारपीट करते हैं। इस तरह की वारदात को अंजाम देने के लिए आम बात हो गई है। खास बात यह कि प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
Also Read : AC Installed in Temple : एमपी के छतरपुर में मंदिरों में देवताओं के लिए एयर-कूलिंग सिस्टम किया गया स्थापित
लोगों की मानें तो पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान दे और दारू कंपनी और उनके गुंडों की गुंडागर्दी पर अंकुश लगाए, कि या फिर इसी तरह खुली छूट और शह पर दारू कंपनी और उनके पाले हुए गुंडों का आतंक आम जन के साथ ऐसा ही दिनों बढ़ता जाएगा।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate



