लाइव समाचार

Chandrayaan-3 Landing LIVE: बस कुछ देर बाद चांद पर उतरेगा हमारा चंद्रयान, रचेगा इतिहास, यहां देखें इस ऐतिहासिक घटना का लाइव प्रसारण

Chandrayaan-3 Landing LIVE, Chandrayaan-3, Chandrayaan 3 Landing LIVE, chandrayaan 3 update hindi, chandrayaan-3 launch, chandrayaan-3 landing date, chandrayaan-3 live, Chandrayaan-3 Live Updates, chandrayaan-3 live location today, chandrayaan-3 - wikipedia, speed of chandrayaan-3, chandrayaan-3 budget, Chandrayaan-3 लाइव प्रसारण, chandrayaan-3 का लाइव प्रसारण, Chandrayaan 3 Launch Live,

Chandrayaan-3 Landing LIVE: बस कुछ देर बाद चांद पर उतरेगा हमारा चंद्रयान, रचेगा इतिहास, यहां देखें इस ऐतिहासिक घटना का लाइव प्रसारणChandrayaan-3 Landing LIVE: आज का दिन भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा चांद पर भेजा गया चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Landing LIVE) 40 दिन की यात्रा के बाद अब से बस कुछ देर बाद शाम लगभग 6 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है। यदि भारत का चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल हो जाता है तो ऐसा करने वाला वह पहला देश बन जाएगा।

वैज्ञानिक दृष्टि से बेहद अव्वल और इस क्षेत्र के तमाम दिग्गज देशों के होते हुए यह उपलब्धि भारत के हिस्से में आने की कल्पना करके ही हर भारतीय रोमांचित हो उठता है। हालांकि कुछ देर बाद ही यह मात्र एक कल्पना ना रहकर एक हकीकत बन सकती है। भारत के पहले रूस ने भी यह उपलब्धि अपने नाम करने की जी तोड़ कोशिश की थी। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी roscosmos ने भारत के बाद ताबड़तोड़ अंदाज में लूना-25 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ही उतरने के लिए छोड़ा था। यह भारत के चंद्रयान-3 से पहले चांद पर उतरने वाला था। लेकिन, यह अपनी मंजिल पर पहुंच पाता, उसके पहले ही क्रेश हो गया। इसके साथ ही रूस और सारी दुनिया की उम्मीदें भी ध्वस्त हो गईं।

लूना-25 के क्रेश होने बाद अब मैदान में हमारा चंद्रयान ही अकेला खिलाड़ी रह गया है। इसके साथ ही सारी दुनिया भी बड़ी उम्मीदों के साथ भारत और उसके चंद्रयान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। हमारा यह अभियान सफल होता है तो इसके जरिए चांद के दक्षिणी ध्रुव के कई रहस्यों से पर्दा उठ सकेगा। वहीं भारत का नाम भी अंतरिक्ष के बड़े खिलाड़ियों में शामिल हो जाएगा।

यहां देखें चंद्रयान के चांद पर उतरने की घटना का लाइव प्रसारण…

आज पूरे भारत में यही प्रार्थना की जा रही है कि इसरो का मिशन मून सफल हो और भारत के कदम चांद के उस हिस्से पर पड़े जहां आज तक कोई नहीं पहुंचा। इसरो ने पिछले अभियान से सीख लेकर जो मुकम्मल सुधार किए हैं और जो व्यवस्थाएं की हैं, उससे यह असंभव लग भी नहीं रहा है। इस मिशन की सफलता एक बड़ी ही नहीं बल्कि एक महान सफलता होगी। यही कारण है कि चांद पर चंद्रयान के उतरने की घटना का साक्षी हर भारतीय ही नहीं बल्कि पूरा विश्व बन सके, इसके लिए इस पूरे घटनाक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है। आप भी नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके इस पूरे घटनाक्रम को लाइव देख सकते हैं।

यहां देखें चंद्रयान के चांद पर उतरने की घटना का लाइव प्रसारण…

आज का दिन भारत के लिए गौरव और प्रसन्नता का दिन : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सारा देश आज गौरवान्वित है। मन, आनंद और प्रसन्नता से सराबोर है। मैं भारत के वैज्ञानिकों को हृदय से धन्यवाद देता हूँ, जिनकी बुद्धिमत्ता और अथक परिश्रम से यह क्षण आए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की चंद्रमा पर आज शाम होने वाली लैंडिंग के संबंध में मीडिया को दिए संदेश में यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि “मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को भी प्रणाम करता हूँ, जिनके नेतृत्व में भारत लगातार असाधारण उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। आज का दिन भारत के लिये गौरव, आनंद और प्रसन्नता का दिन है। यह लगातार साबित हो रहा है कि भारत अब सबसे आगे है”।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग के अविस्मरणीय अवसर से विद्यार्थियों को रू-ब-रू कराने और उनके मन में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश की शालाओं में विशेष सभा कर लैंडिंग के लाइव टेलीकॉस्ट की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button