
Tree Farming Business Ideas: हमारे देश की आधी से ज्यादा आबादी कृषि पर निर्भर करती है। इनमें से ज्यादातर किसान पारंपरिक खेती करते ही करते हैं, जिसमें लागत ज्यादा और मुनाफा कम होता है। इतना ही नहीं इसमें जितनी मेहनत किसान करते हैं, कई बार तो उतनी प्रॉफिट नहीं कमा पाते। ऐसे में आप पॉपुलर पेड़ों की खेती कर सकते हैं। देश में कई किसान इन पेड़ों के व्यवसाय से अच्छी खासी आमदनी कर रहे हैं। आज जिन पेड़ों के व्यवसाय के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। उनकी लकड़ियों की काफी मांग बाजार में है। ऐसे में ट्री फार्मिंग का यह बिजनेस आइडिया आपके लिए एक शानदार कमाई का जरिया बन सकता है। इस खेती में आपको कितना मुनाफा मिल सकता है आइए जानते है…
सफेदा का पेड़ (Business Ideas)
सफेदा (यूकेलिप्टस) की लकड़ी की बाजार में भारी मांग है. इसकी लकड़ी से फर्नीचर, ईंधन तथा कागज का लुगदी बनाने के काम आता है। हालांकि इसकी खेती के दौरान किसानों को संयम बरतने की जरूरत है। ऐसा नहीं है कि इसके पौधे को लगाते ही आपका मुनाफा कई गुना बढ़ जाएगा। यह पौधा तकरीबन 8 से 10 साल में एक पेड़ के तौर पर विकसित होता है। जिसके बाद आप इसकी लकड़ियों को बेच कर आराम से 10 से 12 लाख रुपये कमा सकते हैं। समय के साथ ये मुनाफा बढ़कर 25 से 30 लाख भी हो सकता है।
सागवान का पेड़
अगर आपका इरादा मोटा पैसा कमाने का है तो आपको आपको सागवान की खेती (Sagwan Ki Kheti) करनी चाहिए। इसकी खास बात है कि कम पानी, कम खर्च और कम मेहनत में सागवान बहुत ज्यादा कमाई देता है। हां, सागवान से कमाई के लिए आपको कम से कम 12 साल इंतजार करना होगा। लेकिन, 12 साल बाद एक एकड़ सागवान आपको करोड़पति बना देगा।
- Also Read : Farming Business Idea: सिर्फ 3 साल में लखपति बना देगी ये खेती, यहां किसानों की हो रही बंपर कमाई
महोगनी
इसकी खेती एक एकड़ जमीन में करते हैं तो इससे आपको डेढ़ से दो करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है। इसके लिए आपके पास उपजाऊ मिट्टी, जल निकासी का उचित इंतजाम और नॉर्मल पीएच लेवल वाली जमीन की जरूरत होगी। पहाड़ों पर इस खेती को करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। महोगनी की लकड़ी का उपयोग जहाज बनाने, गहने, कीमती फर्नीचर, सजावट और मूर्तियां आदि तैयार करने में किया जाता है।