Farming Business Idea: सिर्फ 3 साल में लखपति बना देगी ये खेती, यहां किसानों की हो रही बंपर कमाई

Farming Business Idea, Agriculture ,Profitable Agriculture Business Ideas, Small Agricultural Business Idea, money making agriculture business ideas,

Farming Business Idea: सिर्फ 3 साल में लखपति बना देगी ये खेती, यहां किसानों की हो रही बंपर कमाई
Source: Credit – Social Media

Farming Business Idea: आज के समय में खेती किसानी में नवाचार कर किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। बहुत से किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर नए तरीके की खेती को अपना रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी खेती के बारे में बता रहे है, जो किसानों को मालामाल कर रही है। ये खेती कोई भी किसान कर सकता है, जिसके पास खुद की जमीन हैं। हम जिस खेती की बात कर रहे हैं वह है ताइवान अमरुद की। देश के कई हिस्सों में किसान बड़े स्तर पर इस अमरूद की खेती कर रहे हैं। सिर्फ 15 महीने में ही इसकी खेती से मुनाफा मिलना शुरू हो जाता है।

खेती से करोड़पति बने किसान (Farming Business Idea)

बिहार के किसान ने काफी बड़े स्तर पर ताइवान अमरुद की खेती की जाती है। यह फ्रूट कई बीमारियों के इलाज में काम आता है। सिर्फ 3 साल में ही आपको इससे इतना फायदा मिलने लगेगा कि आप जिसका अंदाजा नहीं लगा सकते। बिहार के कई किसान इससे करोड़पति भी बन चुके हैं। चलिए जानते हैं इसकी खेती के बारे में…

खास है ताइवान का गुलाबी अमरूद

ताइवान अमरुद का रंग गुलाबी होता है इसे अमरूदों का राजा भी कहा जाता है। एक पौधे की कीमत मात्र 100 रूपये है। रोपण के 15 महीने से आपको इससे मुनाफा मिलना शुरू हो जाता है। इस पौधे से तीसरे महीने भी फल आने शुरू हो जाते है, लेकिन पौधे के स्वास्थ्य के लिए पकने से पहले एक बार इस इसकी कटाई कर दी जाती है। 15वें महीने में पौधा पेड़ में बदल गया। ऐसे में आप साल में एक पेड़ से कम से कम 25 किलो अमरूद आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। खास बात यह है कि एक पेड़ से 3 साल में कम से कम 50 किलो अमरूद आसानी से मिल जाएगा। जिसे आप बाजार में 70 से 125 रुपए किलो में बेच सकते हैं। ऐसे में आप 15वें महीने से 3 हजार रुपये और तीसरे साल 5 से 6 हजार रुपये 100 रुपये के पौधे से कमा सकते है।

बिहार के एक किसान ने अपनी एक एकड़ जमीन पर ताइवानी गुलाबी अमरूद उगाए हैं। किसान ने एक एकड़ जमीन पर अमरूद के करीब 700 पेड़ लगाए हैं। पौधे ने रोपण के 3 महीने बाद ही फल देना शुरू कर दिया था, लेकिन पौधे के स्वास्थ्य के लिए उन्होंने फल उगने से पहले ही तोड़ लिए। किसान के अनुसार कुछ पौधों में गलती से आधा फल रह गया था, जो 15 महीने में 750 ग्राम से बढ़कर 1 किलो हो गया। इसका स्वाद इसमें घुली हुई चीनी जैसा था।

नहीं होता है मौसम का कोई प्रभाव

ताइवान गुलाबी अमरूद की खेती अन्य फसलों और फलों की तुलना में बहुत आसान और लागत प्रभावी है। ये पौधे न तो मुरझाते हैं और न ही मौसम से प्रभावित होते हैं। ये साल में दो बार फल देते हैं। 100 रुपये के इस पौधे से किसान तीसरे साल से हर साल कम से कम 5000 रुपये कमा सकते हैं। गौरतलब है कि एक अनुमान के मुताबिक अमरूद के इन 700 पौधों पर किसान को तीन साल में करीब 3 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जिससे उन्हें तीसरे साल करीब 35 लाख रुपये की कमाई हो जाती है। (Farming Business Idea)

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker