महिला जगत/बाल जगत

business from home: स्वाति ने घर पर शुरू किया तेल का व्यवसाय, सेहत के साथ आर्थिक स्थिति भी सुधरी

business from home: शासन के प्रयासों से प्रदेश की महिलाएं सशक्त हो रही हैं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। ऐसी ही एक कहानी मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय के टिकारी निवासी श्रीमती स्वाति बारस्कर की है। आज श्रीमती स्वाति बारस्कर नारी सशक्तिकरण, स्वदेशी उत्पादों के प्रचार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की एक मिसाल बन चुकी हैं।

यह कहानी किसी भी आम गृहिणी की नहीं, बल्कि एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसने अपने जीवन के कठिन अनुभवों से प्रेरणा लेकर न सिर्फ अपने परिवार की सेहत को नया जीवन दिया, बल्कि समाज में भी शुद्धता और स्वास्थ्य का संदेश फैलाने का बीड़ा उठाया।

सास-ससुर की मृत्यु, पति को भी समस्या (business from home)

जनसंपर्क विभाग बैतूल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्रीमती स्वाति ने बताया कि उनके ससुर का साइलेंट हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इस घटना को बीते एक साल ही हुआ था कि उनकी सासू मां की भी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। यही नहीं उनके पति को भी हृदय संबंधी समस्याएं हुई और डॉक्टर ने एंजियोग्राफी की सलाह दी।

खाद्य तेल को बदलने का लिया निर्णय (business from home)

इन हादसों से आहत होकर श्रीमती स्वाति ने अपने घर में इस्तेमाल होने वाले खाद्य तेल को बदलने का निर्णय लिया। उन्होंने डॉक्टर की सलाह और खुद की जागरूकता से रिफाइंड तेल का उपयोग पूरी तरह बंद कर दिया और पारंपरिक तरीके से तैयार किया गया लकड़ी कच्ची घानी का तेल उपयोग में लाना शुरू किया।

छोटी शुरूआत के बाद व्यवसाय शुरू (business from home)

स्वास्थ्य को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने यहीं से एक नया रास्ता चुना और कच्ची घानी तेल का व्यवसाय शुरू किया। इस पहल को सफल बनाने में उन्हें उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों का सहयोग मिला और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत उन्हें वित्तीय सहायता के रूप में लोन भी प्राप्त हुआ।

स्थानीय लोगों को भी दिया रोजगार (business from home)

इस योजना के तहत उन्होंने घर से ही लकड़ी कच्ची घानी तेल का व्यवसाय प्रारंभ किया, जिसका उद्देश्य न सिर्फ शुद्ध और प्राकृतिक तेल का उपयोग करना था, बल्कि अन्य लोगों को भी शुद्ध तेल के उपयोग के लिए प्रेरित करना था। उनकी यह पहल केवल एक व्यवसाय नहीं रही, बल्कि एक जन-जागरण का माध्यम बन गई। श्रीमती स्वाति का यह व्यवसाय धीरे-धीरे सफल हुआ और उन्होंने इस काम के माध्यम से अन्य स्थानीय लोगों को भी रोजगार देना शुरू कर दिया। (business from home)

सही लाभ लेकर बन सकते हैं आत्मनिर्भर (business from home)

इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ, बल्कि परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर हो गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सरकार की योजनाओं का सही लाभ लिया जाए, तो आम लोग भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। (business from home)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button