देश/विदेश अपडेटबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पुलिस थाना पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर एफआईआर की मांग

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    मंगलवार को बैतूल प्रवास पर आए भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार भाजपा नेताओं के साथ बैतूल कोतवाली थाना पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ धार्मिक भावना एवं प्रदेश का माहौल ट्विटर के माध्यम से भड़काने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही उनके विरूद्ध एफआईआर कराने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने थाने में मौजूद एएसपी से एफआईआर को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मोबाइल पर चर्चा भी कराई।

    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर बोहरा, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, अंकित आर्य, सुनील अड़लक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों के साथ ज्ञापन देने कोतवाली पहुंचे।

    भाजपा जिलाध्यक्ष बबला ने गाया… मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू…?

    यहां सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि 10 अप्रैल को रामनवमी के चल समारोह को लेकर खरगोन में कुछ उपद्रवियों द्वारा धार्मिक माहौल खराब करने की नियत से चल समारोह के उपर पथराव किया गया। यही नहीं आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया था। जिसके चलते खरगोन जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

    Review : भाजपा जिला अध्यक्ष ने ली पदाधिकारियों की बैठक, समर्पण निधि अभियान की की समीक्षा

    उक्त घटना को लेकर प्रदेश स्तर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा धार्मिक, माहौल को बिगाडऩे की नीयत से ट्विटर पर अनर्गल बातें कर अफवाह फैलाई जा रही है। दिग्विजय सिंह एक संवैधानिक पद पर बैठे हुए पूर्व मुख्यमंत्री हंै। ऐसी स्थिति में उनके द्वारा कहे गए शब्दों से कभी भी प्रदेश का माहौल खराब हो सकता है। जिसका खामियाजा मध्य प्रदेश की जनता पर भी पड़ेगा।

    भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी घोषित : चार-चार उपाध्यक्ष और मंत्री सहित 21 पदाधिकारी किए गए नियुक्त

    उनके द्वारा कोई पुरानी फोटो जो कि मध्यप्रदेश का नहीं है, को खरगोन की घटना से जोड़कर भी ट्विटर पर डाला गया है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि अनावेदक इस घड़ी में राजनीति कर दंगे फैलाने जैसे कृत्यों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। ऐसी दशा में पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह के विरूद्ध तत्काल उचित कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। भाजपा नेताओं ने दिग्विजय सिंह पर तत्काल एफआईआर करवाने की मांग की।

    जनजातीय नायकों के दर पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, अभिभूत हुए परिजन

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button