देश/विदेशटेक/ऑटोतकनीक अपडेटयूटिलिटी अपडेट

Maruti Ertiga है सबसे किफायती 7 Seater कार, 26 Kmpl माइलेज के साथ देती है आरामदायक सफर का एहसास

Maruti Ertiga है सबसे किफायती 7 Seater कार, 26 Kmpl माइलेज के साथ देती है आरामदायक सफर का अहसास

Maruti Ertiga: भारतीय बाजार के एमपीवी सेगमेंट में कुछ चुनिंदा गाड़ियां ही मौजूद हैं। जिनमें से मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Ertiga) को अपने आकर्षक लुक और ज्यादा स्पेस के लिए लोग पसंद करते हैं। इस 7 सीटर एमपीवी में ज्यादा माइलेज के साथ ही कंपनी कई आधुनिक फीचर्स उपलब्ध कराती है।

कंपनी की इस कार को खरीदने की अगर आप योजना बना रहे हैं तो ये रिपोर्ट आपके लिए बहुत काम का होने वाला है। क्योंकि आज हम आपको इस पॉपुलर एमपीवी के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी देंगे।

Maruti Ertiga है सबसे किफायती 7 Seater कार, 26 Kmpl माइलेज के साथ देती है आरामदायक सफर का अहसास

इस कार के वेरिएंट्स और इंजन की जानकारी

कंपनी ने इस कार को चार ट्रिम क्रमशः LXi, VXi, ZXi और ZXi+ के साथ ही 9 वेरिएंट में पेश किया है। इसमें आपको पेट्रोल के साथ ही सीएनजी का ऑप्शन मिल जाता है। कंपनी की इस कार में आपको 1462 सीसी का सिंगल सिलेंडर वाला इंजन मिल जाता है।

इस इंजन की क्षमता 103 पीएस की अधिकतम पावर के साथ ही 137 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने की है। इसके इंजन के साथ कंपनी 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन ऑफर करती है। इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि इसे एक किलो सीएनजी में 26 किलोमीटर की रेंज तक ड्राइव किया जा सकता है। वहीं एक लीटर पेट्रोल में ये कार 20.51 किलोमीटर का माइलेज देती है।

 

Maruti Ertiga है सबसे किफायती 7 Seater कार, 26 Kmpl माइलेज के साथ देती है आरामदायक सफर का अहसास

इस कार के बेहतरीन और आकर्षक फीचर्स

इस कार में कंपनी ने एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला 7 इंच का स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया है। इसके साथ ही इस कार में आपको पैडल शिफ्टर्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, क्रूजर कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप और ऑटो एसी जैसे फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं।

वहीं सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट सीट पर डुअल एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर के साथ ही आईएसओ फिक्स चाइल्ड एंकर्स देखने को मिल जाते हैं। इस लोकप्रिय एमपीवी की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत कंपनी ने ₹8.41 लाख रखी है जो टॉप वेरिएंट के लिए 12.79 रूपए लाख तक जाती है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button