देश/विदेश

Sarkari Naukari: सरकारी नौकरी पर बड़ा अपडेट, 6329 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरु, ये हैं नियम

Sarkari Naukari: Big update on government job, notification issued for recruitment of 6329 posts, application process starts from this date, these are the rules

Sarkari Naukari: सरकारी नौकरी पर बड़ा अपडेट, 6329 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, इस तारीख से आवेदन प्रक्रिया शुरु, ये हैं नियम

Sarkari Naukari: सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्‍छी खबर है। एनईएसटीएस ने टीजीटी और हॉस्टल वार्डन के पदों के लिए 6329 रिक्तियों को भरने के लिए ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा (ESSE) -2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन, जनजातीय विद्यार्थियों के लिए राष्‍ट्रीय शिक्षा समिति (NESTS), एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालयों (EMRS) के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। एनईएसटीएस ने टीजीटी और हॉस्टल वार्डन के पदों के लिए 6329 रिक्तियों को भरने के लिए ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा (ईएसएसई) -2023 के लिए अधिसूचना जारी की है।

इसके फलस्वरूप एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में शैक्षिक मानकों में सुधार के लिए गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन की स्थिति बनेगी।

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई 2023 से शुरू हो चुकी है।

सीबीएसई के साथ समन्वय में एनईईटीएस, ईएमआरएस में शिक्षण (टीजीटी) और गैर-शिक्षण कर्मचारियों (हॉस्टल वार्डन) की रिक्तियों को भरने के लिए “ओएमआर आधारित (पेन-पेपर)” मोड में ईएसएसई-2023 का आयोजन कर रहा है। नीचे दी गई तालिका में रिक्तियां इस प्रकार हैं-

पदरिक्तियां
टीजीटी5660
हॉस्‍टल वार्डन669
कुल6329

ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और प्रत्येक पद के लिए पाठ्यक्रम के साथ अन्य विवरण वेबसाइट : emrs.tribal.gov.in पर उपलब्ध हैं।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में ईएमआरएस में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन प्राप्त करने के लिए पोर्टल 19 जुलाई 2023 से 18 अगस्‍त 2023 तक खुला रहेगा।

ईएमआरएस, आवासीय व्यवस्था में अनुसूचित जनजातीय (एसटी) छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जनजातीय मामलों के मंत्रालय का एक प्रमुख हस्तक्षेप है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button