बड़ी खबरें

Suji Medu Vada Recipe: 15 मिनट में तैयार करें टेस्‍टी मेदू वड़ा, स्‍वाद में है लाजवाब, बच्‍चे-बड़े खूब करेंगे पसंद

Suji Medu Vada Recipe: मेदू वड़ा (Medu Vada ) एक साउथ इंडियन स्विट डिश है। ये स्‍वाद में तो लाजवाब होता ही है साथ ही ये डाइजेशन (Digestion) के लिहाज से भी काफी बढ़िया होता है। अगर आप भी रोज एक ही तरह का नाश्‍ता करके बोर हो गए है तो मेदू वड़ा एक बेस्‍ट ऑप्‍शन है। सूजी मेदू वड़ा का स्वाद बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा। (Suji Medu Vada Recipe)

आप साउथ इंडियन डिशेस को पसंद करते हैं तो इस बार इडली, डोसा, उत्तपम के बजाय मेदू वड़ा को ट्राई कर सकते हैं। मेदू वड़ा बनाना आसान है और ये स्‍नैक्‍स के तौर पर भी हेल्‍दी होते है। अगर जब कभी लंच के बाद भी भूख सताने लगती है तो ऐसे में मेदू वड़ा खाया जा सकता है। आइए जानते हैं मेदू वड़ा (Suji Medu Vada Recipe) बनाने की आसान रेसिपी…

Suji Medu Vada Recipe: 15 मिनट में तैयार करें टेस्‍टी मेदू वड़ा, स्‍वाद में है लाजवाब, बच्‍चे-बड़े खूब करेंगे पसंद
Suji Medu Vada Recipe: 15 मिनट में तैयार करें टेस्‍टी मेदू वड़ा, स्‍वाद में है लाजवाब, बच्‍चे-बड़े खूब करेंगे पसंद

सूजी मेदू वड़ा बनाने के लिए सामग्री (Suji Medu Vada Recipe)

  • सूजी- डेढ़ कप
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • कढ़ी पत्ते कटे- 1 टेबलस्पून
  • हरी धनिया पत्ती- 2 टेबलस्पून
  • काली मिर्च कुटी- 1/2 टी स्पून
  • नींबू रस- 2 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च कटी- 2-3
  • तेल- जरूरत के मुताबिक
  • पानी- 2 कप
  • नमक- स्वादानुसार
Suji Medu Vada Recipe: 15 मिनट में तैयार करें टेस्‍टी मेदू वड़ा, स्‍वाद में है लाजवाब, बच्‍चे-बड़े खूब करेंगे पसंद
Suji Medu Vada Recipe: 15 मिनट में तैयार करें टेस्‍टी मेदू वड़ा, स्‍वाद में है लाजवाब, बच्‍चे-बड़े खूब करेंगे पसंद

सूजी मेदू वड़ा बनाने की विधि (Suji Medu Vada Recipe)

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 2 कप पानी, 1 टी स्पून तेल और आधा चम्मच नमक डालकर मिला दें। अब गैस को मीडियम फ्लेम पर रखकर पानी को उबाल लें। जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें सूजी डालें और बड़ी चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स कर दें। अब सूजी को तब तक पकाएं जब तक कि वह पानी को पूरी तरह से सोख न ले।

जब सूजी पक जाए तो उसे एक बड़ी मिक्सिंग बाउल में डालें और उसमें काली मिर्च पाउडर, जीरा, कढ़ी पत्ते, धनिया पत्ती, हरी मिर्च और नींबू रस डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद अपने हाथ में थोड़ा सा तेल लगाकर उन्हें चिकना कर लें। इसके बाद थोड़ा सा सूजी मिश्रण लें और इसे रोल करके चपटा कर दें। इसके बाद इसके बीच में एक छेद कर दें। इसी तरह सारे मिश्रण से सूजी मेदू वड़ा तैयार कर लें।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाएं तो उसमें सूजी मेदू वड़ा डाल दें और मीडियम आंच पर डीप फ्राई करें। मेदू वड़ा तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा होकर क्रिस्पी न हो जाए। इसके बाद उन्हें एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे मेदू वड़ा को डीप फ्राई कर लें। अब सूजी मेदू वड़ा को चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button