Betul Road Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौत; पत्नी घायल, दूसरे बाइक सवार को भी लिया चपेट में
Betul Road Accident: Speeding Bolero hits motorcycle, farmer killed; wife injured, another motorcyclist also struck.

Betul Road Accident: बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बोलेरो चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना झिरी गांव के पास उस समय हुई, जब दंपती बाइक से पांच डोंगरी से अपने गांव लौट रहे थे।
झिरी गांव के पास हुआ हादसा
पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, खेड़ापुर निवासी 39 वर्षीय रंगराव दहीकर अपनी पत्नी भागीरथी दहीकर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान झिरी गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रंगराव के सीने में गंभीर चोट आई और उनका एक पैर भी टूट गया। उनकी पत्नी भागीरथी भी इस दुर्घटना में घायल हो गईं।
जिला अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। इलाज के दौरान रंगराव दहीकर ने दम तोड़ दिया।
- यह भी पढ़ें : Kukru Eco Tourism: मानसून में स्वर्ग बना बैतूल का कुकरू, कॉफी बागानों और हरियाली से जीत रहा पर्यटकों का दिल
एक और बाइक को भी मारी टक्कर
मृतक के पुत्र प्रकाश दहीकर ने बताया कि जिस बोलेरो ने उनके पिता की बाइक को टक्कर मारी, उसी वाहन ने एक अन्य बाइक को भी अपनी चपेट में लिया था। रंगराव दहीकर खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना में शामिल बोलेरो और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
- यह भी पढ़ें : Betul Father Murder Case: बैतूल में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, मां निकली साजिश की सबसे बड़ी किरदार
भडूस के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
जिले की एक अन्य घटना में भडूस के पास मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



