बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

प्रवीण गुगनानी बने कमल पुष्प अभियान के नर्मदापुर संभाग प्रभारी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री सुहास जी, सहसंगठन मंत्री हितानंद की सहमति व अनुमति से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व नर्मदापुर संभाग के संगठन प्रभारी पंकज जोशी ने प्रवीण गुगनानी को भाजपा के कमल पुष्प अभियान का नर्मदापुर संभाग प्रभारी नियुक्त किया है।

    विदेश विभाग, भारत सरकार में सलाहकार, किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक शोध व छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी के एक्जीक्यूटिव कौंसिल मेंबर के रूप में कार्यरत प्रवीण गुगनानी को उनकी इस नई नियुक्ति पर भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व इष्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित की है।

    कमल पुष्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रेरित व प्रारंभ किया गया है। मोदीजी की अटल मान्यता रही है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनकर खड़ी है तो यह पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की तपस्या व बलिदान के कारण ही संभव हो पाया है।

    इस अभियान का लक्ष्य है जनसंघ व भाजपा के पुराने कार्यकर्ता, जिन्होंने साधनहीन स्थिति में, चने फुटाने खाकर, साइकिल से यात्राएं कर अत्यंत संघर्षपूर्वक भाजपा को आज की विशाल स्थिति में ला खड़ा किया है, उन सभी का यथोचित सम्मान व आदर होना चाहिए।

    इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भाजपा की मुख्यधारा में सम्मानजनक स्थान बना रहे इस हेतु ही कमलपुष्प अभियान को प्रारंभ किया गया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की इस भावना को कार्यरूप देने हेतु देश भर में संगठन द्वारा कमल पुष्प अभियान से पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जा रहा है।

    इस अभियान के अंतर्गत नगर से लेकर सूक्ष्म ग्रामों तक में बसे पुराने भाजपा व जनसंघ के कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध कर उनसे संपर्क, संवाद व सम्मान कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रवीण गुगनानी ने अपनी इस नियुक्ति हेतु भाजपा के प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

    गुगनानी ने यह भी कहा कि वे भाजपा के वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं के प्रति पूर्ण सम्मान भाव के साथ संभाग में कमलपुष्प अभियान के कार्य को गतिपूर्वक आगे बढ़ाएंगे व पार्टी द्वारा उनपर किए गए विश्वास पर खरे उतरेंगे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button