बैतूल अपडेट

Betul News : वृद्धजनों को वितरित किया जरुरी सामान तो चेहरे पर आई मुस्कान

Betul News : सेवा भावी युवा ओम मगरे ने अपने जन्मदिन को सेवा कार्य करते हुए मनाने का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने इस विशेष अवसर पर अपने साथियों के साथ मातोश्री वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के बीच खुशियां बांटी। साथ ही उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए किराना सामान एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया।

Betul News : वृद्धजनों को वितरित किया जरुरी सामान तो चेहरे पर आई मुस्कानBetul News : बैतूल। सेवा भावी युवा ओम मगरे ने अपने जन्मदिन को सेवा कार्य करते हुए मनाने का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने इस विशेष अवसर पर अपने साथियों के साथ मातोश्री वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के बीच खुशियां बांटी। साथ ही उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए किराना सामान एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया।

ओम मगरे और उनके साथी मातोश्री वृद्ध आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। उनके इस प्रयास से वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान आई और उन्हें अपनेपन का एहसास हुआ। वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ओम मगरे ने आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं। इन वस्तुओं में खाद्य सामग्री सहित दैनिक उपयोग की चीजें शामिल थीं।

ओम मगरे ने अपने जन्मदिन के इस सेवा कार्य के माध्यम से समाज में सेवा और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य केवल अपने लिए खुशी मनाना नहीं है, बल्कि उन लोगों के बीच खुशियां बांटना है जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। वृद्धजनों के बीच समय बिताकर और उनकी जरूरतें पूरी करके हमें आत्मिक संतोष प्राप्त हुआ। (Betul News)

मातोश्री वृद्ध आश्रम के वृद्धजनों ने ओम मगरे और उनके साथियों का आभार व्यक्त किया और उनके इस नेक कार्य की सराहना की। आश्रम संचालक ने भी इस पहल को सराहा और कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। (Betul News)

इस विशेष आयोजन में ओम मगरे के साथ लतेश मगरे, दीपा मगरे, पूनम अमझरे, कुणाल अमझरे, अखिलेश नानकर, कविता मगरे, रोशन नानकर, हंसराज विश्वकर्मा, आकाश मालवी और गौतम मोदक उपस्थित थे। ओम मगरे आदि अनीश्वर निधि लिमिटेड फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं। कंपनी के भी सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर यह महत्वपूर्ण पहल की गई। (Betul News)

इस अवसर को खास बनाने के लिए, कंपनी के डायरेक्टर ओम मगरे के जन्मदिन के शुभ अवसर पर यह पहल की गई। डायरेक्टर ओम मगरे ने बताया कि आदि अनीश्वर निधि लिमिटेड अपने ग्राहकों को कई वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है, जिनमें सेविंग अकाउंट पर वरिष्ठ नागरिकों के 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर, आरडी पर 8 प्रतिशत की ब्याज दर, एफडी पर 11 प्रतिशत की ब्याज दर (शर्तों के अनुसार), डेली वेजेज लोन, गोल्ड लोन, पर्सनल लोन की सेवाएं प्रदान करती है। (Betul News)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button