बड़ी खबरें

Jio Rs 91 plan announced: आ गया जिओ का सबसे सस्‍ता रिचार्ज प्‍लान, 91 रुपए में अनलमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और इंटरनेट भी मिलेगा

Jio Recharge Plan: आ गया जिओ का सबसे सस्‍ता रिचार्ज प्‍लान, 91 रुपए में अनलमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और इंटरनेट भी मिलेगा

Jio Rs 91 plan announced: जियो लांच से अब तक अपने सस्‍ते प्‍लान के लिए जाना जाता है। कुछ सालों में ही जियो ने पूरे मार्केट पर कब्‍जा कर पहला स्‍थान भी बना लिया है। जियो फिर से एक और सस्‍ता प्‍लान लेकर आया है। हम जिस प्‍लान की बात कर रहे है, उस प्‍लान की कीमत 91 रुपए है । ये प्‍लान जियो फोन यूजर्स के लिए बनाया गया है, इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। चलिए जानते है प्‍लान की पूरी डिटेल…

जानिए 91 रूपये वाले प्लान के बारे में (Jio Rs 91 plan announced)

Jio के 91 रुपये के प्लान में 28 दिन की वेलिडिटी मिलती है। इसमें रोजाना 0.1MB डेटा मिलेगा। प्लान में यूजर्स को 200MB का एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। कुल मिलाकर जिया के इस प्लान में 3GB डेटा मिलता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री SMS मिलते हैं। ये प्लान उनके लिए अच्छा है जिन्हें अपने परिवार, दोस्तों के साथ बहुत सारी बातें करनी होती है।

कुल मिलाकर इस प्लान को देखें तो यह उन लोगों के लिए अच्छा है, जिनके पास इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल नहीं है और वे सबसे सस्ते प्लान की तलाश में हैं।

Also Read: New Ertiga Sport: सुजुकी ने लांच की शानदार MPV, नई Ertiga Sport में मिलेगा जबदरस्‍त माइलेज, देखें कितनी होगी कीमत

Jio Phone के लिए है 75 रूपये वाला प्लान 

Jio Phone का 75 रुपये का प्लान 23 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोजाना 0.1MB डेटा मिलेगा। इसके अलावा 200MB का एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। कुल मिलाकर जियो के इस प्लान में 2.5GB डेटा मिलता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री SMS मिलते हैं। ये प्लान उनके लिए सही है जिन्हें डेटा से ज्यादा जरूरत कॉलिंग की होती है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button