Betul mandi bhav today: बैतूल मंडी भाव: सोयाबीन, मूंग-उड़द के दाम बढ़े, गेहूं और चना सस्ते

Betul mandi bhav today: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 4891 बोरे की आवक हुई है। यह कल से थोड़ी कम है। आज सबसे ज्यादा आवक गेहूं की 3309 बोरे की हुई। वहीं सोयाबीन की 1209, चना की 52, मक्का की 241, सरसो की 30, मूंग की 10, उड़द की 9, तुअर की 1 और गुल्ली की 30 बोरे की आवक हुई।

आज गुरुवार को बैतूल मंडी में विभिन्न कृषि उपजों के भाव में उतार-चढ़ाव देखा गया। आज एक ओर जहां सोयाबीन, मूंग, उड़द, गुल्ली के भाव में तेजी देखी गई वहीं दूसरी ओर चना, मक्का, गेहूं, सरसो के भाव में गिरावट देखी गई।

गेहूं के भाव में कितनी गिरावट

आज गेहूं के भाव में थोड़ी गिरावट आई है। कल गेहूं के उच्चतम भाव 2741 रुपये थे वहीं आज यह 2719 रुपये तक ही पहुंच सके। इसी तरह चना के भाव कल 5401 रुपये तक पहुंचे थे। वहीं आज चना के भाव 5399 रुपये तक ही जा सके हैं।

सोयाबीन और मक्का के यह रेट

सोयाबीन के भाव कल 4650 रुपये तक गए थे। दूसरी ओर आज यह 4625 रुपये तक ही जा सके हैं। इसी तरह मक्का के भाव कल 2400 रुपये तक गए थे। वहीं आज यह 2305 रुपये तक ही जा सके हैं।

सरसो और मूंग की यह रही स्थिति

बैतूल मंडी में आज सरसो के उच्चतम भाव 6390 रुपये तक गए हैं। वहीं कल यह 6500 रुपये तक पहुंचे थे। सरसो के भाव में खासी गिरावट आई है। वहीं मूंग के भाव 6800 रुपये तक गए थे, लेकिन आज यह काफी बढ़कर 7351 रुपये तक पहुंच गए।

उड़द और गुल्ली के भाव यह रहे

इसी तरह उड़द के भाव आज 5651 रुपये तक पहुंचे हैं। कल उड़द के भाव 5551 रुपये तक ही जा सके थे। गुल्ली के भाव आज 4925 रुपये तक गए हैं। वहीं कल यह 4890 रुपये तक ही जा पाए थे। तुअर की आज केवल 1 बोरे आवक हुई और वह 4801 रुपये बिकी।

बैतूल मंडी में आज 21 अगस्त 2025 को आवक और भाव की स्थिति

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment