Betul Latest News : पुलिस ने दी ढाबों पर दबिश, शराब जब्त, सुराप्रेमियों को लगाई फटकार

Betul Latest News : पुलिस ने दी ढाबों पर दबिश, शराब जब्त, सुराप्रेमियों को लगाई फटकार
Betul Latest News : पुलिस ने दी ढाबों पर दबिश, शराब जब्त, सुराप्रेमियों को लगाई फटकार

Betul Latest News : मुलताई। मुलताई पुलिस ने नगर के ढाबों पर दबिश देकर शराब जप्त की है। वहीं ढाबों पर बैठकर शराब पीने वालों को भी फटकार लगाई है। टीआई ने स्पष्ट कहा है कि ढाबों पर कोई भी शराब नहीं भेजी जाएगी और कोई शराब नहीं पीएगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि ढाबों पर शराब मिली तो सीधी कार्रवाई होगी।

Betul Latest News : पुलिस ने दी ढाबों पर दबिश, शराब जब्त, सुराप्रेमियों को लगाई फटकार
Betul Latest News : पुलिस ने दी ढाबों पर दबिश, शराब जब्त, सुराप्रेमियों को लगाई फटकार

टीआई प्रज्ञा शर्मा पूरी टीम के साथ नगर सहित आसपास के ढाबों पर दबीश दे रही हैं। सभी को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई है कि न्यू ईयर पर किसी भी प्रकार का हुड़दंग नहीं होना चाहिए। ढाबों पर शराब बिल्कुल नहीं परोसी जाएगी। पुलिस की कार्रवाई से शराब पीने और बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। (Betul Latest News)

बताया जा रहा है कि आज और कल के लिए ढाबों पर शराब परोसने की विशेष व्यवस्था की गई थी, लेकिन अचानक हुई पुलिस की कार्रवाई से कुछ ढाबा संचालकों की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई है। (Betul Latest News)

वहीं कुछ ढाबों पर पार्टी कर रहे युवक पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके से भाग गए हैं। यहाँ पर तेज आवाज में बजने वाले म्यूजिक सिस्टम सहित डीजे आदि पर भी पूरी तरह प्रतिबंध पुलिस ने लगा दिया है। (Betul Latest News)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023