Betul Highway Accident: बैतूल में हाईवे पर बड़ा हादसा, कार पर पलटा आम से भरा ट्रक, भीतर सवार थे दो युवक
Betul Highway Accident: Major accident on the highway in Betul, a truck loaded with mangoes overturned on a car, two youths were inside.

Betul Highway Accident: बैतूल जिले में सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे-47 पर आम से भरा ट्रक अचानक एक कार के ऊपर पलट गया, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार दोनों लोगों की जान बच गई और उन्हें सिर्फ हल्की चोटें आईं।
कहां और कैसे हुआ हादसा
घटना सारणी के पास बरेठा तिराहे के नजदीक बरेठा घाट क्षेत्र में हुई। दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक कार पर पलट (Betul Highway Accident) गया है। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि ट्रक क्रमांक MH 40 CT 7999 कार क्रमांक MH 49 CD 6354 के ऊपर पलटा पड़ा था।

सुरक्षित निकाला गया कार सवारों को
कार में नागपुर के रहने वाले विकास मेसराम और शुभम मेसराम सवार थे। Betul Highway Accident हादसे के बाद दोनों वाहन के अंदर फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आईं और वे खतरे से बाहर बताए गए हैं।
यहाँ देखें इस भीषण हादसे का वीडियो…
- यह भी पढ़ें : Betul Murder Case: बैतूल में सनसनीखेज हत्या, गला दबाकर युवक की ली जान, खेत में विवाद बना मौत की वजह
ओवरटेक के दौरान बिगड़ा संतुलन
एएसआई भीकम सिंह राज के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब कार चालक ने सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में ब्रेक लगाया। पीछे से ढलान पर आ रहा आम से भरा ट्रक अचानक असंतुलित हो गया। ट्रक चालक ने बचाव की कोशिश करते हुए वाहन मोड़ा और ब्रेक लगाया, लेकिन नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक कार पर पलट (Betul Highway Accident) गया।
- यह भी पढ़ें : Barradhana Fire Relief Betul: बर्राढाना में आग से उजड़े घरों को संवारने चहुंओर से पहुंच रही मदद; जनप्रतिनिधि और संगठन भी आए आगे
यातायात प्रभावित, जांच शुरू
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और ट्रैफिक को जल्द सामान्य कराया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



