Betul Fire Video: बैतूल। शहर के गंज क्षेत्र में स्थित एक होटल में सोमवार सुबह एक होटल के गैस सिलेंडर में आग लग गई। मुख्य सड़क के किनारे करीब आधा घंटा तक यह सिलेंडर जलती हुई अवस्था में पड़ा रहा। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। नगर पालिका की 2 दमकलों ने बड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के गंज क्षेत्र में स्थित एक होटल में सुबह नाश्ता तैयार हो रहा था। इसी बीच वहां रखे एक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग लगी देख होटल में मौजूद लोगों ने दूसरा सिलेंडर उसके पास से दूर किया और पानी डालकर और गीली बोरी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि उनकी कोशिशें सफल नहीं हो पाई।
आसपास के दुकानदार भी पहुंचे (Betul Fire Video)
यह देख कर नगर पालिका की दमकल को बुलाया गया। स्थिति को देखते हुए आसपास के अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंचे। दमकल ने आग बुझाने की भरपूर कोशिशें की, लेकिन तब भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। ऐसे में नगर पालिका की दूसरी दमकल भी बुलाई गई।

ऐसे पाया जा सका आग पर काबू (Betul Fire Video)
इधर सिलेंडर में लगातार जल रही आग को देखते हुए पड़ोस के होटल संचालक ने उनके यहां मौजूद 2 अग्रि नियंत्रक यंत्र मुहैया कराए। इसके बाद इन यंत्रों और दमकलों के संयुक्त प्रयासों से सिलेंडर में लगी आग बुझाई जा सकी। इसके बाद सभी ने राहत महसूस की।
- Read Also: मात्र ₹4 लाख में गरीबों की रानी है Maruti की माइलेज वाली यह कार, टनाटन फीचर्स के साथ ब्यूटीफुल लुक
आधे घंटे रहा दहशत का माहौल (Betul Fire Video)
बताया जाता है कि नाश्ता होटल के सामने सड़क के किनारे तैयार हो रहा था। इसके चलते सिलेंडर भी करीब आधा घंटे तक जलता हुआ वहीं पड़ा रहा। इससे आसपास की दुकानों और आवाजाही कर रहे लोगों और वाहनों को भी खासा खतरा बना था। यही कारण है कि आग जब तक लगी रही, तब तक दहशत का माहौल बना रहा।

क्यों रखा था घरेलू गैस सिलेंडर (Betul Fire Video)
आग लगने के बाद मौके से जो सिलेंडर हटाया गया था, वह लाल रंग का घरेलू सिलेंडर था। अब सवाल यह उठता है कि होटल में घरेलू गैस सिलेंडर क्यों रखा था। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद वहां घरेलू गैस सिलेंडर होने का मतलब साफ है कि उसका किसी न किसी तरह से उपयोग हो रहा था। यह सब देखने की खाद्य विभाग भी जहमत नहीं उठाता।
आग लगने का यह कारण तो नहीं (Betul Fire Video)
बताया जाता है कि अधिकांश होटलों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में दिखावे के लिए एक-दो कमर्शियल सिलेंडर रख लिए जाते हैं। उनमें घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस भर ली जाती है। इससे उसका रेग्युलेटर ढीला हो जाता है और गैस लीकेज के कारण आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। आग लगने की इस घटना के पीछे भी कहीं यह कारण तो नहीं था, इसे लेकर गंज क्षेत्र में खासी चर्चा चल रही है।
यहां देखें सिलेंडर में लगी आग का वीडियो… (Betul Fire Video)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com