बड़ी खबरें

Betul Crime Samachar: रिश्तेदार युवती से थे अवैध संबंध इसलिए युवक को उतार दिया था मौत के घाट, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Betul Crime Samachar: रिश्तेदार युवती से थे अवैध संबंध इसलिए युवक को उतार दिया था मौत के घाट, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Betul Crime Samachar: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सारनी थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक बार गिरफ्त में आकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने उसकी रिश्तेदार युवती से मृतक के अवैध संबंध होने और रुपए के लेन देन को लेकर हत्या किए जाने की बात कबूल की है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि घटना दिनांक 06 अगस्त को रात्रि 12 बजे से मृतक बंटी कासदे पिता सुमरन निवासी हसलपुर थाना आमला अपने घर से गायब हो गया था। जिसकी लाश दो दिन बाद सारनी थाना क्षेत्र में बेलूण्ड घाट के जंगल में पुलिया के पास मिली थी। जिस पर मर्ग कायम कर जांच कर के बाद अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 302, 201 का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान साक्षियों के कथन लिये गये। मृतक बंटी कासदे के मोबाईल की कॉल डिटेल निकलवायी गई। जिससे कई संदिग्धों के नाम सामने आये थे। इसी दौरान संदिग्ध संदीप पिता नत्थू बैठे (22) निवासी जीराढाना का भी संदिग्धों में नाम आया था। उससे पूछताछ की गई तो प्रथम दृष्टया उसने व उसकी मां ने घटना दिनांक को ग्राम ठानी रैयत अपने मामा मेघराज के घर शाम से ही जाना व दूसरे दिन सुबह तक रहना बताया। वहीं संदीप की काल डिटेल व उसके मामा, मामी व दादा से इस बात की पुष्टि की तो एक माह से उनके घर पर जाना नहीं पाया गया।

इसी दौरान मृतक बंटी के कई महिलाओं से अवैध संबंध की चर्चा भी सामने आई। इस बिंदु की भी जाँच की गई तो संदिग्ध संदीप की एक रिश्तेदार युवती से भी मृतक के नाजायज संबंध होने पाये गये। जिसके भी कथन लिये गये। उसने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक को मृतक उससे मिलने आया था। घर के पीछे उसको संदीप ने बात करते पकड़ लिया व उसको डॉट कर भगा दिया। इसके बाद वह बंटी को अपनी मोटर सायकल पर बिठाकर रोड तरफ ले जाना व दो ढाई घंटे बाद वापस आने की जानकारी दी।

इन्ही बिंदुओं की बारीकी से जाँच हेतु पुनः संदीप के कथन लिए गए, जो पुलिस की हिरासत से भाग गया था। संदीप, बंटी के लिए शराब का धंधा करता था व संदीप के कुछ पैसे भी बंटी के ऊपर थे जो बंटी नहीं दे पा रहा था। इसके अलावा संदीप द्वारा अपनी रिश्तेदार युवती के साथ बात करते देख लेने से आक्रोशित होकर उसे उसी की मोटर सायकल से बेलूण्ड तरफ शराब के बहाने ले कर आया था। बेलूण्ड के जंगल में कुल्हाड़ी से मार कर फेंक दिया व मोटर सायकल बंटी के घर में वापस रख दी थी। आरोपी संदीप बैठे पिता नत्थू बैठे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। (Betul Crime Samachar)

आरोपी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका इंस्पेक्टर रत्नाकर हिंगवे, सायबर सेल एसआई राजेन्द्र राजवंशी, आरक्षक बलराम राजपूत, राजेन्द्र धाडसे एवं एसआई जीआर सल्लाम, एएसआई रामेश्वर सिंह, श्रीकांत वर्मा, कमल सिंह ठाकुर, हेड कांस्टेबल अरविद सिंह, देवेन्द्र प्रजापति, शैलेंद्र सिंह, कांस्टेबल अजय ग्यासवंशी, हेमंत, धीरज काले, राहुल, रोहित, दुर्गेश की रही।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button