बैतूल अपडेट

Death In Accident : जीप-बाइक की भिड़ंत, मौके पर महिला समेत दो की मौत, युवती गंभीर

Death In Accident : बैतूल। शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार हाट कर अपने गांव लौट रहे तीन लोगों की जीप और मोटर साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में महिला समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

Death In Accident : जीप-बाइक की भिड़ंत, मौके पर महिला समेत दो की मौत, युवती गंभीरDeath In Accident : बैतूल। शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार हाट कर अपने गांव लौट रहे तीन लोगों की जीप और मोटर साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में महिला समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बैतूल-आठनेर रोड पर कोलगांव के पास यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें सालारजुन गांव के रहने वाले राजा पांसे (18 वर्ष), मलाई बाई पत्नी धनराज (40 वर्ष) और अंजलि धनराज (16) शामिल थे। तीनों पल्सर मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने गांव सालारजुन लौट रहे थे।

Death In Accident : जीप-बाइक की भिड़ंत, मौके पर महिला समेत दो की मौत, युवती गंभीर

आठनेर तरफ से आई थार (Death In Accident)

इसी बीच आठनेर की तरफ से तेज गति से आ रही महिंद्रा कंपनी की थार जीप से उनकी मोटर साइकिल की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार जीप का बोनट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मोटर साइकिल का सामने का पहिया निकलकर दूर जा फिंकाया।

युवती की हालत गंभीर (Death In Accident)

इस हादसे में राजा पांसे और मलाई बाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अंजलि धनराज को गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पंद्रह फीट ऊपर उछली

ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर की वजह से मलाई बाई 15 फीट की ऊंचाई तक उछल गई और सिर में चोट आने के कारण उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। राजा को भी गंभीर चोट आई। जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जीप का चालक मौके से फरार हो गया।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button