Betul Accident: नहीं थम रहा जानलेवा हादसों का कहर, अब मोटर साइकिलों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Betul Accident: (बैतूल)। जिले में जानलेवा सड़क हादसों का कहर थम ही नहीं रहा है। बीती रात जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो घायल हैं। यह लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ढाबे पर गए थे। वहां से खाना खाकर घर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहागपुरढाना में आयोजित एक शादी के कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देने के बाद कुछ युवक ढाबे पर खाना खाने गए थे। रात करीब 1.30 बजे सभी खाना खाकर बाइक से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान आमने-सामने 2 मोटर साइकिलों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। (Betul Accident)

इस हादसे में बाइक पर सवार अनुश पिता सुखलाल सिरसाम उम्र 18 वर्ष निवासी सोहागपुरढाना और रोहन पिता मोतीलाल उम्र 26 वर्ष सोहागपुरढाना की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार गौतम एवं एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस एवं डायल 100 तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि जिले में सड़क हादसे लगातार हो रहे हैं। जिनमें लोग अपनी जान गवां रहे हैं। शादियों के सीजन में हादसे भी बढ़ गए हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Leave a Comment