बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Alert: चोर गिरोह सक्रिय, सब्जी खरीद रहे लाइनमैन की जेब से भरे बाजार उड़ाया मोबाइल

बैतूल जिले के सबसे बड़े हाट बाजार ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। यहां शुक्रवार के दिन साप्ताहिक बाजार लगता है। इस बाजार में पहले भी चोरी की अनेक वारदातें हो चुकी हैं।
ग्राम के लोगों ने कई बार चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। दिसंबर माह में भी ऐसे ही चोर गिरोह को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया था। अब चोर गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है।
आज शुक्रवार बाजार में ग्राम देवगांव के भोला सिसोदिया का खेड़ी बाजार में मोबाइल चोरी हो गया। भोला सिंह को जब मोबाइल की जरूरत पड़ी और उन्होंने देखा तो पाया कि उनका मोबाइल जेब में नहीं है।
हालांकि आज वे शिकायत नहीं कर पाए। वे मोबाइल के कागज लाकर पुलिस चौकी में अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। श्री सिसोदिया ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ सब स्टेशन में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं।



