बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Athner Nagar Parishad: आठनेर नगर परिषद में महिला पार्षदों का रहेगा दबदबा, कुल 15 में से 10 वार्डों में हासिल की जीत, इनमें से एक होंगी अध्यक्ष

Ahner nagar parishad Chunav Result 2022

▪️निखिल सोनी, आठनेर

Athner Nikay Chunav Result: आठनेर नगर परिषद के गठन के बाद तीसरी बार हुए आम चुनाव में भाजपा को दोबारा जीत मिली है। इसके पहले एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा का कब्जा रहा है। भाजपा ने अपने कार्यकाल में किये विकास के कार्यों को लेकर जनता से वोट मांगा था। नगर में 1200 पीएम आवास की सौगात और बाकुड़ जलाशय की पेयजल योजना के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की भी जनहितकारी योजनाओं की उपलब्धियां बताकर मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित किया। पार्टी को इसका फायदा भी मिला हैै।

आठनेर में 15 में से 9 पार्षद भाजपा के विजय हुए हैं। नगर परिषद में कुल 10 महिला पार्षद विजय रहीं। इनमें भाजपा से चार, कांग्रेस से पांच और एक निर्दलीय महिला पार्षद नगर सरकार का संचालन करेंगी। इस बार अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित होने के कारण भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की है। भाजपा से 4 महिला पार्षद जीती हैं। इनमें से ही अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। पूर्व पार्षद ललिता मारोती महाले, सुषमा मनोज जगताप, गायत्री कैलाश आजाद, पूनम प्रवीण चढोकार में से कोई एक अध्यक्ष बनेंगी। इधर कांग्रेस से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता प्रदीप झोड भी प्रबल दावेदार हैं। हालांकि कांग्रेस के पांच ही पार्षद जीते हैं। लेकिन, अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस भी अपना उम्मीदवार उतार सकती है।

एससी-एसटी सीटों पर भाजपा का कब्जा

नगर परिषद के 15 वार्डों में से 1 वार्ड एससी और 1 वार्ड एसटी सीटों के लिए आरक्षित था। दोनों ही आरक्षित वार्डों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। वार्ड नंबर 7 एसटी से उमेश बारस्कर तीसरी बार पार्षद बने हैं। वार्ड नंबर 10 एससी आरक्षित से मिथुन उमरे भाजपा की टिकट पर पहली बार पार्षद विजय हुए हैं।

Related Articles

Back to top button