देश/विदेश

Astronomical : आज शाम को होगा शनि और शुक्र का मिलन, बस थोड़ा सा रह जाएगा अंतर

Astronomical : आज शाम को होगा शनि और शुक्र का मिलन, बस थोड़ा सा रह जाएगा अंतर

Astronomical : आज रविवार की शाम को शुक्र (Venus) और शनि (saturn) का मिलन होगा। इसमें सेटर्न और वीनस एक-दूसरे से मुलाकात करते से दिखेंगे। इस रोचक खगोलीय घटना की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि सूर्यास्त के बाद जब आप अपने आंगन से छत से दक्षिण पश्चिम में देखेंगे तो सबसे तेज चमकने वाला पृथ्वी का पड़ोसी ग्रह शुक्र और सौरमंडल का छठवां ग्रह शनि के बीच 0 डिग्री 21 मिनिट का अंतर रह जायेगा। यह घटना सेटर्न और वीनस का कन्जक्शन कहलाती है।

सारिका ने बताया कि शाम लगभग 6 के बाद मिलते दिखते इन ग्रहों में से वीनस तो 23 करोड़ किमी दूर होगा वहीं सेटर्न लगभग 160 करोड़ किमी दूर होगा। दूरी का इतना अंतर होते हुये भी इनका कोण इस प्रकार का होगा कि ये मिलते से नजर आयेंगे। इसमें वीनस माईनस 3.9 के मैग्नीट्यूड से तो सेटर्न 0.7 मैग्नीट्यूड से चमक रहा होगा।

मिलन की यह घटना को सूर्यास्त के बाद जल्दी ही देखना होगा। इसकी वजह यह है कि शाम 7 बजे बाद ये मिलते ग्रह भी अस्त होने की तैयारी कर रहे होंगे। इसलिए अधिक देरी करने पर यह दो ग्रहों के मिलन का दुर्लभ दृश्य आप नहीं देख पाएंगे।

सेटर्न (शनि) और वीनस (शुक्र) के बारे में अन्य रोचक जानकारी

सारिका ने बताया कि हाईड्रोजन और हीलियम से बने शनि का एक दिन लगभग 10.7 घंटे का होता है तो उसका एक साल 29 पृथ्वी के 29 साल के कुछ अधिक होता है। इसके 82 चंद्रमा को खोजा जा चुका है। जिनमें से 53 की पुष्टि की जा चुकी है।

पृथ्वी का जुड़वा माने जाने वाला शुक्र आकार और घनत्व में तो पृथ्वी के समान है, लेकिन पृथ्वी की तुलना में विपरीत घूमता है। शुक्र में सूर्योदय पश्चिम में होता है और पूर्व में अस्त होता है। इसका एक दिन पृथ्वी के 243 दिन के बराबर होता है और एक साल 225 दिन का होता है। इस कारण यहां दिन अपने साल से लंबा हो जाता है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button