बैतूल अपडेट

Betul BJP Breaking News : बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र आर्य का पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

Betul BJP Breaking News: BJP's district media in-charge Shailendra Arya resigns from the post and primary membership of the party

Betul BJP Breaking News : बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र आर्य का पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

Betul BJP Breaking News : (बैतूल)  भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम हुआ है। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र आर्य (बाबा) ने अपने पद के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा दिए जाने के पीछे उन्होंने कोई विशेष कारण नहीं बताया है। उनके इस कदम को पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। श्री आर्य लंबे समय से बतौर मीडिया प्रभारी अपनी सेवा पार्टी को देते आ रहे हैं।

पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य (बबला) शुक्ला को लिखे त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में मेरे लिए जिला मीडिया प्रभारी पद पर कार्य करना संभव नहीं है। पूर्व में भी 21 मार्च 2023 को पत्र लिखकर कार्यमुक्त करने का निवेदन किया था। इस पत्र के माध्यम से मैं जिला मीडिया प्रभारी और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। अपने त्यागपत्र की प्रतिलिपि उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री और प्रदेश मीडिया प्रभारी को भी भिजवाई है।

उल्लेखनीय है कि श्री आर्य बीते कई सालों से पार्टी के मीडिया प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। पार्टी के क्रियाकलापों और उपलब्धियों को वे हमेशा से बेहतर रूप में मीडिया के समक्ष रखते रहे हैं। वहीं अपने मिलनसार व्यवहार से भी उन्होंने पार्टी और मीडिया के मधुर संबंध बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से उनके द्वारा इस्तीफा दिए जाने का कोई विशेष कारण उन्होंने नहीं बताया है, लेकिन सियासी जानकार विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले उनके इस कदम को पार्टी के लिए बड़ी क्षति मान रहे हैं।

Related Articles

Back to top button