ब्रेकिंग न्यूजबैतूल अपडेट

Death in accident: पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, साई खंडारा के पास हुआ हादसा

बाइक दुर्घटना में इन युवकों की हुई मौत

बैतूल (Betul Update)। एक दर्दनाक सड़क हादसे में बैतूल बाजार निवासी दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा साईखेड़ा थाना क्षेत्र में साई खंडारा के पास बीती रात हुआ। मृत युवकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैतूल बाजार के भवानी वार्ड निवासी सुनील पिता मुन्ना पवार उम्र 30वर्ष और पप्पू उर्फ आकाश पिता पूरन उम्र 25 वर्ष रात 8 बजे के करीब मोटर साइकिल से जावरा की ओर से बैतूल बाजार आ रहे थे। इसी दौरान  साईखंडारा के पास एक पुलिया में बाइक जा घुसी। इस दुर्घटना में दोनों युवक सड़क के  बगल से गई पाइप लाइन से टकरा गए।

हादसे में दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आने की वजह मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों को रात सवा नौ बजे जिला अस्पताल लाया गया। सोमवार सुबह मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए थे। एक ही वार्ड के दो युवकों की दर्दनाक मौत होने से वार्ड में

शोक की लहर छाई हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनो युवक शाम साढ़े छः बजे बाइक से सापना की ओर जाते देखे गए थे। इसके बाद रात्रि साढ़े आठ बजे उनकी मौत हो गई। साईखेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button