बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

yuvak ka shav mila : रात में खेत पर मां को खाना देने गया था युवक, वापस नहीं लौटा, सुबह तलाशा तो नाले में मिला शव

▪️ नवील वर्मा, शाहपुर
बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम निशाना के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने युवक के शव का शाहपुर सीएचसी में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला संदिग्ध बताया जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 11 बजे गांव के पास नाले में एक मोटर साइकिल मिली थी। जिसकी सूचना ग्रामवासियों ने शाहपुर पुलिस को दी। शाहपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मोटर साइकिल के आसपास तलाश की। उस दौरान नाले में ही एक शव मिला। उसकी शिनाख्त कैलाश पिता सुखलाल उम्र 35 वर्ष निवासी निशाना के रूप में हुई।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश पेशे से ड्राइवर का कार्य करता था। वह ट्रैक्टर पर ड्राइविंग करता था। प्रतिदिन की तरह वह बुधवार रात को अपने खेत में मां के पास खाना देने गया था। खाना देने के बाद वह रात भर घर नहीं लौटा। सुबह भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की।

तलाशी के दौरान कैलाश की मोटर साइकिल गांव के ही नाले में मिली। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की तो उक्त युवक का शव मिला। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button